हालात

लोगों को मुफ्त में क्यों नहीं दी जा रही कोरोना वैक्सीन, केरल हाईकोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

केरल हाईकोर्ट की इस टिप्पणी पर केंद्र सरकार के वकील ने पीठ को बताया कि नीतिगत मुद्दा होने के कारण उन्हें कुछ और समय की जरूरत है। अदालत ने इस पर सहमति जताते हुए इस मामले को फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

केरल हाईकोर्ट ने सोमवार को केंद्र से पूछा कि लोगों को मुफ्त में कोरोना का टीका क्यों नहीं लगाया जा रहा है। इस पर केंद्र के वकील ने कोर्ट को बताया कि नीतिगत मुद्दा होने के कारण उन्हें कुछ और समय की जरूरत है। अदालत ने इस पर सहमति जताते हुए इस मामले को फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया।

न्यायमूर्ति विनोद चंद्रन ने यह टिप्पणी अपने सहयोगी न्यायमूर्ति देवन रामचंद्रन द्वारा 7 मई को टीकाकरण के संबंध में स्वतः इस मुद्दे को उठाने पर आज सुनवाई के दौरान की। हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि भले ही इस पर 34,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे, लेकिन केंद्र के पास भारतीय रिजर्व बैंक से लाभांश के रूप में प्राप्त 54,000 करोड़ रुपये हैं। कोर्ट ने यह भी कहा कि यह फेडरल्जिम को देखने का वक्त नहीं है।

बता दें कि केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने हाल ही में कहा था कि खुले बाजार से टीके खरीदने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। केरल में जारी वैक्सीनेशन अभियान के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 20 लाख से अधिक लोगों ने टीके की दोनों खुराकें ले ली हैं, जबकि 63 लाख से अधिक लोगों ने टीके का सिर्फ पहला डोज ही लिया है।

वहीं, सोमवार को केंद्र सरकार ने टीकाकरण से संबंधित एक मुद्दे पर कहा कि उसने अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 21.80 करोड़ से अधिक वैक्सीन (21,80,51,890) की खुराकें उपलब्ध कराई हैं। इनमें मुफ्त और राज्यों द्वारा प्रत्यक्ष खरीद दोनों ही शामिल हैं।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 आतंकियों के पोस्टर जारी, हंगामे के बीच लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

  • ,
  • 'रांची में 'विधानसभा घेराव' मार्च के दौरान छात्रों पर नहीं हुआ बल प्रयोग', JMM ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

  • ,
  • मौसम अपडेट: MP-UP समेत बिहार, राजस्थान और ओडिशा में बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

  • ,
  • मानसून सत्र: चौथे हफ्ते के दूसरे दिन भी संसद में भारी हंगामा, शाह के बयान पर अड़ा विपक्ष, सदन 2 बजे तक के लिए स्थगित

  • ,
  • 'झारखंड के छात्र आंदोलन में बंगाल से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भेज रही BJP', केसी वेणुगोपाल ने शेयर किया वीडियो