हालात

हमेशा सोने के जेवरों से क्यों लदे रहते थे बप्पी लाहिड़ी, जानें क्या थी इसके पीछे की वजह?

प्पी दा अपने म्यूजिक करियर के अलावा एक और चीज के चलते सुर्खियों में रहते थे। वो सोना पहनने के बेहद शौक़ीन थे. एक इंटरव्यू में उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई थी।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

मशहूर गायक और संगीतकार बप्‍पी लाहिड़ी का आज सुबह निधन हो गया है। मुंबई के एक अस्पताल में बप्‍पी लहिरी ने अंतिम सांस ली। उनकी उम्र करीब 69 साल थी। बताया जा रहा है कि बीती रात बप्पी लाहिड़ी की तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। बप्पी दा अपने म्यूजिक करियर के अलावा एक और चीज के चलते सुर्खियों में रहते थे। वो सोना पहनने के बेहद शौक़ीन थे. एक इंटरव्यू में उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई थी।

बप्पी दा ने कहा था कि वह अमेरिकन स्टार एल्विस प्रेस्ली के बड़े फैन थे, एल्विस को उन्होंने हर परफॉरमेंस के दौरान सोने की चेन पहने देखा था। तब बप्पी अपने स्ट्रगलिंग दौर में थे और उन्होंने ठान लिया था कि जब वह कामयाब होंगे तो वो भी खूब सारा सोना पहनेंगे। बाद में वो इतना सोना पहना कि उन्हें इंडिया का गोल्ड मैन कहा जाने लगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए