
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बुधवार को सिविल कोर्ट में मारे गए गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की पत्नी पायाल ने अपने पति के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। गैंगस्टर चार्ट में शामिल पायल ने अपने पति के अंतिम संस्कार में शामिल होने तक गिरफ्तारी से संरक्षण की गुहार लगाई है।
Published: undefined
संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की पत्नी पायल का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील ने न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस और राजेश बिंदल की वेकेशन बेंच के समक्ष मामले का जिक्र किया। सुनवाई के दौरान, याचिकाकर्ता के वकील ने तीन बेटों और बेटी का हवाला देते हुए जीवा के अंतिम संस्कार में पत्नी के शामिल होने के लिए गिरफ्तारी से संरक्षण की मांग की।
Published: undefined
वहीं मामले पर सुनवाई के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के वकील ने खंडपीठ के समक्ष दलील दी कि अगर जीवा की पत्नी को अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दी जाती है तो इस पर राज्य सरकार को कोई आपत्ति नहीं होगी। पीठ ने कहा कि वह इस शुक्रवार को इस याचिका पर विचार करेगी। सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार सुबह सबसे पहले इसी केस की सुनवाई करेगा।
Published: undefined
बता दें कि मुजफ्फरनगर के रहने वाले कुख्यात गैंगस्चर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की बुधवार शाम को लखनऊ में कोर्ट रूम में पेशी के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। कई मामलों में आरोपी जीवा बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड में भी सह-आरोपी था, जिसमें मुख्तार अंसारी भी आरोपी थे। बताया जाता है कि वह मुख्तार अंसारी का खास शूटर था।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined