हालात

भारत लाया जाएगा मुंबई हमले का मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद? पाकिस्तानी मीडिया का दावा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय को भारत सरकार ने हाफिज सईद के प्रत्यर्पण के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया गया है। गौरतलब है कि हाफिज सईद भारत की मोस्ट वांटिड आतंकवादियों की लिस्ट में शामिल है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

भारत ने पाकिस्तान से कहा है कि वह आतंकवादी हाफिज सईद को भारत को सौंपे। विभिन्न आतंकवादी वारदातों में शामिल हाफिज सईद मुंबई हमले का भी मास्टरमाइंड है। पाकिस्तान की कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का जिक्र किया गया है कि भारत सरकार ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय से आतंकी को सौंपने की मांग की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान से हाफिज सईद के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच इस प्रकार के प्रत्यर्पण के लिए कोई औपचारिक संधि नहीं है। बावजूद इसके दोनों देश चाहे तो मानवता के खिलाफ होने वाली आतंकवादी घटनाओं को रोकने के लिए इस प्रकार के आतंकवादियों पर प्रत्यर्पण के जरिए अंकुश लगा सकते हैं।

Published: undefined

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय को भारत सरकार ने हाफिज सईद के प्रत्यर्पण के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया गया है। गौरतलब है कि हाफिज सईद भारत की मोस्ट वांटिड आतंकवादियों की लिस्ट में शामिल है। यही कारण है कि अब भारत हाफिज सईद को भारत लाने की तैयारी में है।

सरकार ने इसके लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय से हाफिज को भारत सौंपने की मांग की है। जम्मू कश्मीर में हुई कई आतंकी वारदातों के अलावा हाफिज सईद मुंबई में हुए 26-11 हमले का भी मास्टरमाइंड है। इस आतंकवादी हमले में अमेरिकी नागरिकों समेत 160 से ज्यादा व्यक्तियों की मौत हुई थी। भारत के अलावा भी कई अन्य देशों ने हाफिज सईद को आतंकवादी घोषित किया है।

Published: undefined

हाफिज सईद और उसके संगठन पर अमेरिका ने इनाम भी घोषित किया है। हाफिज का आंतकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा है। इस आतंकी संगठन पर लगभग 1 करोड़ डॉलर का इनाम है। आतंकी फंडिंग मामले में हाफिज सईद जेल में बंद किया जा चुका है।

रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यदि पाकिस्तान पड़ोसी देशों के साथ अच्छे रिश्ते रखने का इच्छुक है और आतंकवाद पर अंकुश लगाने का इरादा रखता है तो उसे इस प्रत्यर्पण अनुरोध को लेकर सकारात्मक कदम उठाना चाहिए।

Published: undefined

गौरतलब है कि पाकिस्तान पर सीमा पार आतंकवाद को प्रोत्साहन के आरोप लगते रहे हैं। इसके अलावा पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ आतंकवादी साजिशों में शामिल रहे दाऊद इब्राहिम सरीखे असामाजिक तत्वों और आतंकवादियों को अपने यहां शरण भी दी है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: असम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की 42 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ेंगे चुनाव

  • ,
  • बिहार: नीतीश कुमार के बेटे निशांत की होगी राजनीति में एंट्री, राज्यसभा से कर सकतें हैं पारी की शुरुआत

  • ,
  • कांग्रेस ने असम चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ेंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान ने सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला किया और ट्रंप बोले- ईरान करना चाहता था बात...

  • ,
  • दिल्ली पुलिस में शीर्ष स्तर पर बड़े पैमाने पर तबादला, विशेष आयुक्त, संयुक्त आयुक्त और कई डीसीपी इधर से उधर