हालात

क्या योगी सरकार आगरा के अस्पताल के मॉकड्रिल का सच सामने लाएगी, इसके पीछे के लोगों को सजा देगी?: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी सरकार ने ऑक्सीजन की भारी कमी के बीच लगातार कहा कि ऑक्सीजन की कमी नहीं है। प्रदेशभर में लोगों की तड़प-तड़प कर जान चली गई। आगरा में भी प्रशासन कह रहा है कि ऑक्सीजन की कमी नहीं थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

आगरा में डॉक्टर द्वारा मॉकड्रिल की बात सामने आने के बाद इस मसले पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को एक बार फिर योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने पूछा है कि क्या सरकार अस्पताल में मॉक ड्रिल की सच्चाई की तह तक जाएगी और इसके पीछे के लोगों को सजा देगी?

Published: undefined

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, "यूपी सरकार ने ऑक्सीजन की भारी कमी के बीच लगातार कहा कि ऑक्सीजन की कमी नहीं है। प्रदेशभर में लोगों की तड़प-तड़प कर जान चली गई। आगरा में भी प्रशासन कह रहा है कि ऑक्सीजन की कमी नहीं थी। क्या उप्र सरकार आगरा मॉकड्रिल का सच सामने लाकर दोषियों को सजा देगी?"

Published: undefined

उनकी टिप्पणी आगरा के पारस अस्पताल के प्रबंधन द्वारा कथित जघन्य अपराध का एक वीडियो वायरल होने के बाद सामने आई है।

राजनीतिक गलियारों में हंगामे के बाद आगरा जिला प्रशासन ने अस्पताल को सील कर दिया है और मालिकों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। अस्पताल का लाइसेंस भी निलंबित कर दिया गया है।

Published: undefined

26 अप्रैल को मौत का आधिकारिक आंकड़ा केवल 7 था। रात में ऑक्सीजन की आपूर्ति में कटौती का आरोप लगाया गया था, जिसके परिणामस्वरूप 22 मौतें हुई।

आगरा के एक निजी अस्पताल द्वारा मॉक ड्रिल के तहत ऑक्सीजन आपूर्ति निलंबन के कारण 22 लोगों की मौत के विवाद के आरोपों की जांच के लिए आगरा जिला प्रशासन द्वारा दो सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined