हालात

मनोहर पर्रिकर के बयान के खिलाफ महिलाओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं बीयर पीते हुए अपनी तस्वीरें

मनोहर पर्रिकर ने शुक्रवार को कहा था कि उन्हें इस तथ्य से डर लगने लगा है कि अब लड़कियों ने भी बियर पीना शुरू कर दिया है। इसके खिलाफ महिलाओं ने बीयर पीते हुए अपनी तस्वीरें पोस्ट करनी शुरू कर दी हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के लड़कियों के बीयर पीने वाले बयान के खिलाफ कई सारी महिलाओं ने बीयर पीते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया साइट्स पर पोस्ट करनी शुरू कर दी हैं। #GirlsWhoDrinkBeer हैशटैग ट्वीटर पर टॉप टेन में भी ट्रेंट कर रहा है।

मनोहर पर्रिकर ने शुक्रवार को कहा था कि उन्हें इस तथ्य से डर लगने लगा है कि अब लड़कियों ने भी बियर पीना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा था, "मुझे अब डर लगने लगा है, क्योंकि अब तो लड़कियों ने भी बियर पीना शुरू कर दिया है..सहन शक्ति की सीमा टूट रही है।"

विधानसभा सचिवालय, पोरवोरिम द्वारा आयोजित राज्य युवा संसद कार्यक्रम में पर्रिकर ने आगे कहा था, "सभी नहीं, मैं इस भीड़ की बात नहीं कर रहा (उन्होंने भीड़ की तरफ इशारा करते हुए कहा)।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 10 Feb 2018, 3:30 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: INDIA गठबंधन का ‘जन-महाभियोग’, खड़गे ने रखा CEC के खिलाफ प्रस्ताव, मीरा बोलीं- निष्पक्ष नहीं ज्ञानेश

  • ,
  • सिनेजीवन: आलोचकों पर बरसे दिलजीत दोसांझ और 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने पर बेटे ने यश से पूछा सवाल

  • ,
  • कांग्रेस ने IDBI बिक्री प्रक्रिया की पारदर्शिता पर उठाए सवाल, जयराम बोले- फेयरफैक्स की बोली खुलने वाले दिन ही...

  • ,
  • नहीं रहे 'कांटे' और 'काबिल' के डायरेक्टर संजय गुप्ता, 59 साल की उम्र में निधन, फिल्म इंडस्ट्री में पसरा मातम

  • ,
  • मानहानि केस: यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली की अदालत ने जारी किया नया जमानती वारंट