हालात

विश्व कप सेमीफाइनल: न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम के नाम दर्ज हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड

विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम के नाम एक शर्मनाक इतिहास दर्ज हुआ है। क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी टीम के पहले तीन बल्लेबाज़ सिर्फ एक-एक रन बनाकर आउट हुए।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

टीम इंडिया और न्‍यूजीलैंड के बीच मैनचेस्‍टर के ओल्‍ड ट्रेफर्ड में विश्व कप के पहले सेमीफाइनल का कड़ा मुकाबला खेला जा रहा है। विराट सेना के नाम इस दौरान एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। उसने न्‍यूजीलैंड को ही इस मामले में पीछे छोड़ दिया।

टीम इंडिया मौजूदा विश्‍व कप में पहले पावरप्‍ले में सबसे कम रन बनाने वाली टीम बन गई है। भारत ने 10 ओवर में 4 विकेट खोकर सिर्फ 24 रन बनाए, जो मौजूदा विश्‍व कप के पहले पावरप्‍ले में सबसे कम स्‍कोर है। भारत ने इस मामले में न्‍यूजीलैंड को पीछे छोड़ा, जिसने इसी मैच में पावरप्‍ले में 10 ओवर में एक विकेट खोकर 27 रन बनाए थे।

मौजूदा विश्‍व कप में यह दूसरा मौका है जब भारतीय टीम ने पावरप्‍ले में फीका प्रदर्शन किया हो। इससे पहले इंग्‍लैंड के खिलाफ उसने 10 ओवर में एक विकेट खोकर 28 रन बनाए थे। भारत के कम स्‍कोर का कारण शीर्षक्रम के बल्‍लेबाजों को जल्‍दी पवेलियन लौटना है। ओपनर्स रोहित शर्मा, केएल राहुल और कप्‍तान विराट कोहली तीनों 1-1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर दिनेश कार्तिक (6) भी पवेलियन लौट गए।

गौरतलब है कि भारत ने इस विश्व कप के सेमीफाइनल में बहुत ही शानदार ढंग से प्रवेश किया था। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने अपने 9 में से 7 मैचों में जीत दर्ज की और एक मैच रद्द हो गया था। जबकि एक मैच में उसे इंग्लैंड के हाथों हार देखनी पड़ी थी।

दूसरी तरफ न्‍यूजीलैंड शुरुआती छह मैचों में लगातार जीतती रही। एक मैच तब उसका बारिश की भेंट चढ़ चुका था, जो टीम इंडिया के खिलाफ था। इसके बाद अंतिम तीन मैचों में उसे शिकस्‍त का सामना करना पड़ा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!