
उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के गोंडे गांव में एक 'पूजा पंडाल' जला हुआ मिलने से आसपास के इलाकों में तनावपूर्ण स्थिति बन गई है। जिसके बाद गांव में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। प्रतापगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया यूजर्स को भी फर्जी खबर पोस्ट करने को लेकर सख्त चेतावनी दी है।
Published: undefined
गांव वालों ने प्राचीन अष्टभुजा देवी मंदिर में एक विशेष पूजा और यज्ञ के लिए पंडाल सजाया था और यह पंडाल मंगलवार को पूरी तरह से जला हुआ पाया गया। जैसे ही यह खबर गांव में जंगल की आग की तरह फैली तो सैकड़ों ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया और पूजा पंडाल को जलाने के लिए जिम्मेदार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।
Published: undefined
अंचल अधिकारी (नगर) अभय पांडे ने बुधवार को कहा, शुरूआती जांच में पता चला है कि नशे के आदी लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया होगा। हालांकि, हम मामले की जांच कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली और कुछ अन्य स्थानों पर हाल के सांप्रदायिक दंगों और मुख्यमंत्री योगी द्वारा जारी कानून और व्यवस्था के संबंध में निर्देशों के मद्देनजर गांव में अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
Published: undefined
यह भी पता चला है कि कुछ लोगों ने अधूरी जानकारी के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस घटना को लेकर कई पोस्ट किए हैं। जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।
प्रतापगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया यूजर्स को सख्त चेतावनी दी है कि पोस्ट करने से पहले वेरिफाई करें अन्यथा कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। पुलिस ने कहा कि हम सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए हैं। भ्रम फैलाने वाले पोस्ट या तस्वीरों को अपलोड करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined