हालात

दिल्ली: यमुना का जलस्तर फिर खतरनाक स्तर पर, हाई अलर्ट जारी, 206 मीटर पहुंचते ही लोगों को किया जाएगा रेस्क्यू

सोमवार सुबह को यमुना का स्तर 205.33 मीटर दर्ज किया गया, जो 205 मीटर की खतरे की रेखा से ऊपर है। जबकि चेतावनी स्तर 204.5 मीटर तय है

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर चिंता बढ़ाने लगा है। सोमवार सुबह (1 सितंबर) को नदी का स्तर 205.33 मीटर दर्ज किया गया, जो 205 मीटर की खतरे की रेखा से ऊपर है। जबकि चेतावनी स्तर 204.5 मीटर तय है। विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बारिश और ऊपरी राज्यों से छोड़े जा रहे पानी के चलते हालात और बिगड़ सकते हैं।

टेंट और राहत शिविरों की तैयारी

निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा देखते हुए प्रशासन ने मयूर विहार और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के पास अस्थायी शिविर और टेंट लगवाए हैं। यमुना किनारे बसे परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने का काम शुरू हो चुका है। पुराना रेलवे ब्रिज इस समय नदी के बहाव और जलस्तर की सबसे अहम मॉनिटरिंग साइट बन गया है।

बैराज से छोड़ा जा रहा पानी बनी मुश्किल

हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे लगभग 53,950 क्यूसेक और वज़ीराबाद बैराज से करीब 51,210 क्यूसेक पानी छोड़े जाने की वजह से दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। सामान्य तौर पर बैराज से छोड़ा गया पानी 48-50 घंटों में दिल्ली पहुंचता है, लेकिन इस बार मात्रा अधिक होने से हालात तेजी से गंभीर हो रहे हैं। मौसम विभाग ने भी सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी दी है।

206 मीटर पर शुरू होगा बड़े पैमाने पर रेस्क्यू

बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, यमुना का जलस्तर 206 मीटर पार करते ही बड़े पैमाने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जाएगा। सभी एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें तथा निचले इलाकों में रहने वाले लोग तुरंत दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 48 घंटों में तेज बारिश हुई तो नदी का स्तर और ऊपर जा सकता है, जिससे दिल्ली के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • IND vs ENG: पांचवें T20 में दांव पर होगी टीम इंडिया की नंबर एक की कुर्सी, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई

  • ,
  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल