हालात

दिल्ली में यमुना के जलस्तर में कमी, पानी खतरे के निशान से नीचे, लेकिन बीमारियों का बढ़ा खतरा

पिछले कुछ दिनों में, नदी के किनारे के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। नदी के पास निचले इलाकों से निकाले गए लोगों के अस्थायी आवास के लिए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और मयूर विहार क्षेत्रों में शिविर लगाए गए हैं।

दिल्ली में यमुना के जलस्तर में कमी
दिल्ली में यमुना के जलस्तर में कमी फोटो: PTI

दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर सोमवार सुबह सात बजे खतरे के निशान से नीचे 205.22 मीटर पर दर्ज किया गया। एक दिन पहले, रविवार को जलस्तर 205.33 मीटर था।

पानी का स्तर पिछले बृहस्पतिवार को 207.48 मीटर तक पहुंच गया था, जो इस मौसम का सबसे उच्चतम स्तर था। इसके बाद से जलस्तर में गिरावट आ रही है। सोमवार सुबह छह बजे जलस्तर 205.24 मीटर दर्ज किया गया।

Published: undefined

राष्ट्रीय राजधानी के लिए चेतावनी का निशान 204.50 मीटर और खतरे का निशान 205.33 मीटर है, जबकि जलस्तर के 206 मीटर तक पहुंचने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया जाता है।

रविवार रात नौ बजे जलस्तर 205.33 मीटर दर्ज किया गया था। नदी मंगलवार को खतरे के निशान को पार कर गई थी, जिसके कारण पुराने रेलवे पुल पर आवाजाही बंद कर दी गई थी। मौजूदा स्थिति के कारण लगभग 10,000 लोगों विस्थापित किया जा चुका है।

Published: undefined

पुराना रेलवे पुल नदी के प्रवाह और संभावित बाढ़ के खतरों पर नजर रखने के लिए एक प्रमुख ऑब्जर्वेशन प्वाइंट के तौर पर में काम करता है।

पिछले कुछ दिनों में, नदी के किनारे के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। नदी के पास निचले इलाकों से निकाले गए लोगों के अस्थायी आवास के लिए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और मयूर विहार क्षेत्रों में शिविर लगाए गए हैं।

Published: undefined

मोनेस्ट्री बाजार, मदनपुर खादर और यमुना बाजार जैसे इलाकों में बाढ़ आ गई है, जिससे लोगों को राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी है। लेकिन बाढ़ का पानी उतरते ही इससे प्रभावित लोगों के सामने सामने एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है। अब राहत शिविरों में रह रहे लोगों में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

इन लोगों के मलेरिया, डेंगू, चिकगुनिया, हैजा, त्वचा और श्वसन संबंधी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा बढ़ गया है।

पीटीआई के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined