
उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर रुख बदल लिया है। 3 फरवरी को दिल्ली-NCR में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे विजिबिलिटी प्रभावित हो सकती है। मौसम विभाग ने इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
बीते 24 घंटों में भी राजधानी कोहरे की चपेट में रही और सोमवार को धूप नहीं निकली। मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 20 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
Published: undefined
वहीं, पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है। 3 फरवरी को 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने का अनुमान है। पिछले 24 घंटों में कुल्लू के कोठी गांव में 15 सेमी बर्फबारी और चंबा के भटियात में 21.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि लाहौल-स्पीति के ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 7.9 डिग्री तक पहुंच गया।
Published: undefined
मैदानी इलाकों में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख रहा है। उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और गुजरात में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।
राजस्थान के कोटा और उदयपुर संभाग में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। साथ ही पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बिहार-ओडिशा समेत कई राज्यों में घने कोहरे का असर बना रह सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined