अयोध्या के ऐतिहासिक बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में फैसला सुनाने वाले सीबीआई की विशेष अदालत के रिटायर्ड जज एस के यादव को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश का नया उपलोकायुक्त बनाया है। सोमवार को लोकायुक्त जस्टिस संजय मिश्रा ने सुरेंद्र यादव को लखनऊ में लोकायुक्त भवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
Published: 12 Apr 2021, 11:29 PM IST
विशेष सीबीआई अदालत के सेवानिवृत्त जज एसके यादव ने ही अयोध्या में हुए 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद ढहाए जाने के मामले की सुनवाई की थी और उसके बाद अपना फैसला सुनाते हुए इस केस के सभी 32 आरोपियों को बरी कर दिया था। इन 32 आरोपियों में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, पूर्व सीएम कल्याण सिंह, बीजेपी नेता विनय कटियार जैसे नाम शामिल थे।
Published: 12 Apr 2021, 11:29 PM IST
जज एस के यादव ने अपने रिटायरमेंट से ठीक पहले मामले में फैसला सुनाते हुए इन सभी आरोपियों को बरी किया था। एस के यादव ने अपने फैसले में कहा था कि घटना के फोटो, वीडियो और फोटोकॉपी में जो सबूत दिए गए हैं, उनसे कुछ भी साबित नहीं होता है। इसके साथ ही उन्होंने सभी आरोपियों को बरी कर दिया था।
Published: 12 Apr 2021, 11:29 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 12 Apr 2021, 11:29 PM IST