हालात

AIMPLB की बैठक पर योगी सरकार के मंत्री मोहसिन रजा ने उठाए सवाल, कहा- आतंकवाद समर्थक, होगी फंडिंग की जांच

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक पर सवाल उठाते हुए यूपी में योगी सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि पर्सनल लॉ बोर्ड आतंकवाद समर्थक है। इसकी जांच कराई जाएगी कि आखिर इन्हें फंडिंग कौन कर रहा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड कार्यकारिणी की शनिवार को अहम बैठक हुई। लेकिन योगी सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा ने इस बैठक पर सवाल उठाते हुए इसे संविधान विरोधी बताया है। मोहसिन रजा ने आगे कहा कि पर्सनल लॉ बोर्ड आतंकवाद समर्थक है। इसकी जांच कराई जाएगी कि आखिर इन्हें फंडिंग कौन कर रहा है।

मोहसिन रजा ने मुस्लिम लॉ बोर्ड पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मुद्दे पर सुनवाई हो रही है और जल्द ही फैसला आने की उम्मीद है, तो इस पर बैठक करने का क्या मतलब है? मंत्री ने आगे कहा कि राम मंदिर पर फैसले से पहले एक असंवैधानिक एनजीओ बैठक कर रहा है। ऐसे में इसके मकसद पर सवाल उठना लाजमी है।

बता दें कि राजधानी के नदवा कॉलेज में चल रही मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक में अयोध्या मुद्दे को लेकर प्रगति रिपोर्ट पेश की जाएगी। इस दौरान इस पर चर्चा भी होगी। मीडिया को बैठक में जाने पर रोक है।

बोर्ड के वरिष्ठ सदस्य मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने बताया, “तीन तलाक पर केंद्र सरकार ने कानून बनाया है। इसे पर्सनल लॉ बोर्ड ने अपनी लीगल कमेटी के पास भेजा था। इस पर कमेटी अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। आजकल कॉमन सिविल कोड की चर्चा हो रही है। इस पर भी कार्यकारिणी की बैठक में विस्तार से चर्चा होगी।”

उन्होंने बताया, “बैठक में अयोध्या मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अभी तक के घटनाक्रम और आगे की संभावनाओं पर चर्चा होगी।” बैठक में जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी, मौलाना महमूद मदनी, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य मौलाना खालिद रशीद, महासचिव मौलाना वली रहमानी आदि मौजूद हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?