हालात

योगी सरकार की गौ-सेवा सरकारी कर्मचारियों को पड़ी भारी, आया एक दिन का वेतन काटने का फरमान

योगी सरकार ने गौ सेवा के नाम पर सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को एक दिन का वेतन देने का निर्देश दिया है। खबरों के मुताबिक, अलीगढ़ और शाहजहांपुर के डीएम ने कोषाध्यक्ष को एक पत्र लिखकर एक दिन के वेतन को जमा करने का निर्देश जारी किया हैं।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

योगी सरकार गाय सुरक्षा से जुड़े मुद्दे को लेकर हमेशा सुर्खियों में रही हैं। फिर चाहे वो गौ रक्षा के नाम पर हिंसा हो या फिर सड़कों पर घूमते आवारा पशु हो। गायों को सुरक्षा और सुविधा मुहैया कराने विफल रही यूपी की योगी सरकार 2019 चुनाव से पहले जनता और सरकारी अधिकारियों के जेबों पर बोझ बढ़ाने में जुटी है। योगी सरकार ने गौरक्षा के नाम पर सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को एक दिन का वेतन देने का निर्देश दिया है। खबरों के मुताबिक, अलीगढ़ और शाहजहांपुर के डीएम ने एक पत्र लिखकर एक दिन के वेतन को जमा करने का निर्देश जारी किया हैं।

योगी सरकार के फरमान के मुताबिक, अलीगढ़ और शाहजहांपुर के डीएम ने पत्र लिखकर एक दिन के वेतन को जमा करने का निर्देश जारी किया हैं। पत्र के मुताबिक, “गौवंश के कल्याण और पोषण के लिए सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के जनवरी महीने के वेतन से एक दिन का वेतन जमा किया जाना है। साथ ही डीएम ने वरिष्ठ कोषाधिकारी अलीगढ़ को निर्देश दिए हैं कि वह एक दिन का वेतन कटौती करने के बाद ही वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें।

हाल ही में योगी सरकार ने कांजी हाउस का नाम बदलकर गो-संरक्षण केंद्र किया था और गो कल्याण के लिए सेस भी लगाया गया था। इसके अलावा यूपी सरकार ने शराब पर दो फीसदी ‘गौ कल्याण सेस’ लगाने का फैसला किया था और अनाश्रित गायों के लिए स्थानीय निकाय को 100 करोड़ रुपए देने की घोषणा की गई थी। लेकिन लगता है यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ गौरक्षा के नाम पर इतने फैसले लेने के बाद भी सुरक्षा और सुविधा मुहैया करना में विफल हो रहे हैं तभी तो सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के एक दिन का वेतन काटने का फरमान जारी किया है।

इसे पढ़े: उत्तर प्रदेश: गौरक्षा के नाम पर योगी सरकार अब वसूलेगी ‘गो कल्याण सेस’, आपकी जेब पर पड़ेगा भार

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: किश्तवाड़ में फटा बादल, कई वाहन बहने से मची अफरा-तफरी, सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश

  • ,
  • हॉकी इंडिया के बोर्ड की सहमति के बिना जर्सी का रंग कैसे बदला गया? खड़गे का सवाल, बोले- निर्णय पर पुनर्विचार हो

  • ,
  • कुलगाम आतंकी हमला: बेहतर भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ से कश्मीर गए थे दीपक और भूपेंद्र, एक था परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य

  • ,
  • J&K: बादल फटने से किश्तवाड़ और शोपियां में भारी तबाही, बाढ़ में बह गईं गाड़ियां, नेशनल हाईवे बंद

  • ,
  • कुलगाम हमले को खड़गे ने बताया क्रूर मानसिकता का घिनौना उदाहरण, राहुल बोले- आतंकियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा