हालात

कांग्रेस की ‘गाय बचाओ’ यात्रा से डरी योगी सरकार? हिरासत में लिए गए पार्टी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत कई कार्यकर्ता

गोशालाओं में गायों की मौत के मुद्दे पर शनिवार को कांग्रेसियों ने ललितपुर में गो सेवा यात्रा निकाली। जिसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू शामिल हुए। यात्रा को देलवारा से तुवन मंदिर पहुंचना था, लेकिन इससे पहले ही रोक दी गई।

फोटो: @INCUttarPradesh
फोटो: @INCUttarPradesh 

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में कांग्रेस ने गाय बचाओ यात्रा निकाली। लेकिन इस यात्रा को लेकर यूपी पुलिस ने बीच में ही रोक दिया और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। बता दें कि गोशालाओं में गायों की मौत के मुद्दे पर शनिवार को कांग्रेसियों ने ललितपुर में गो सेवा यात्रा निकाली। जिसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू शामिल हुए। यात्रा को देलवारा से तुवन मंदिर पहुंचना था, लेकिन इससे पहले ही रोक दी गई।

यूपी कांग्रेस ने ट्वीट करके कहा कि कांग्रेस की 'गाय बचाओ-किसान बचाओ पदयात्रा' को रोकने के मंसूबे में अहंकारी आदित्यनाथ सरकार कामयाब नहीं हो पाएगी।

यूपी कांग्रेस ने कहा कि योगी के मीडिया सलाहकार @shalabhmaniतो बोल रहे थे कि ललितपुर की गौशालाओं से आए वीडियो झूठे हैं। तो मुकदमा क्यों लिखा गया? मतलब साफ है कि गौशालाओं में गायों की दुर्दशा को योगी जी छिपाना चाहते हैं। वोट दुह लिए अब क्या चाहिए।

इससे पहले यूपी कांग्रेस के संगठन सचिव अनिल यादव ने बताया था कि सौजना गौशाला से पिछले दिनों एक दर्जन से अधिक गायों की मौत की खबर आई थी। साथ ही गौशाला की बदहाली के बारे में बताया गया था। इसी कारण ललितपुर के सौजना से इस यात्रा को शुरू करने का प्लान किया गया। यहां से गायों की अस्थियों को ले जाकर चित्रकूट की मंदाकिनी नदी के तट पर इसे विसर्जित किया जाएगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर की गोलीबारी, चार जवानों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

  • ,
  • कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, चार जवानों की मौत, कहासुनी के बाद हुई घटना

  • ,
  • सचिन पायलट का पंजाब को लेकर बीजेपी से सवाल, सीमाओं की सुरक्षा और ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए क्या कदम उठाए?

  • ,
  • यादों में टॉम ऑल्टरः चेहरा विदेशी, लेकिन भाषा और भारतीय संस्कृति की समझ ने दर्शकों के दिलों में दिलाई खास जगह

  • ,
  • चुनावों में हो रही है ‘मैच फिक्सिंग’, कांग्रेस को प्रतिरोध जारी रखना चाहिए, राहुल गांधी का CWC में स्पष्ट संदेश