हालात

युवा कांग्रेस का 'हल्ला बोल' प्रदर्शन: अध्यक्ष चिब बोले- मोदी सरकार में सिर्फ अडानी ‘सेफ’

चिब ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री (नरेन्द्र) मोदी अपने मित्र पर क्यों कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं? आखिर ऐसी क्या मजबूरी है प्रधानमंत्री जी की जो वो अपने मित्र अडानी को बचा रहे हैं?’’

फोटो: @IYC
फोटो: @IYC 

भारतीय युवा कांग्रेस ने अडानी समूह से जुड़े मुद्दे पर सोमवार को यहां प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार पर युवा विरोधी तथा ‘अडानी समर्थक’ होने का आरोप लगाया।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब की अगुवाई में संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पर ‘‘नौकरी बचाओ, अडानी नहीं’’ हल्ला बोल विरोध प्रदर्शन किया।

चिब ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री (नरेन्द्र) मोदी अपने मित्र पर क्यों कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं? आखिर ऐसी क्या मजबूरी है प्रधानमंत्री जी की जो वो अपने मित्र अडानी को बचा रहे हैं?’’

उन्होंने, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी जी और बीजेपी वाले कहते हैं, एक है तो ‘सेफ’ हैं, लेकिन ‘सेफ’ सिर्फ अडानी हैं।’’

युवा कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए संसद की तरफ बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी ने 'दिशा' की बैठक में उठाया खराब सड़कों का मुद्दा, मांगा अधिकारियों से जवाब

  • ,
  • सिनेजीवन: अक्षय कुमार के जन्मदिन पर राशि खन्ना ने शेयर किया मजेदार वीडियो और 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का ट्रेलर हुआ रिलीज

  • ,
  • रायबरेली: दिशा की बैठक में राहुल गांधी ने दिखाईं गड्ढों वाली सड़कों की तस्वीरें, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी, मांगा जवाब

  • ,
  • छात्रा पर NSA का मामलाः यूपी सरकार हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में देगी चुनौती, कोर्ट ने रद्द कर दिया था

  • ,
  • बिहार: 'राशन विक्रेता संगठित भ्रष्टाचार, रिकॉर्ड महंगाई और सरकार की उदासीनता से परेशान', तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र