
कांग्रेस पार्टी की युवा इकाई भारतीय युवा कांग्रेस ने आज देश भर में बढ़ती मंहगाई और पर्यावरण के मुद्दों पर काम करने वाली 21 वर्षीय जलवायु एक्टिविस्ट दिशा रवि की गिरफ्तारी के खिलाफ राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस में विशाल प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
Published: 22 Feb 2021, 3:57 PM IST
इस दौरान प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने कहा कि, "जनता को लूटकर मोदी सरकार सिर्फ पूंजीपतियों के विकास पर ध्यान दे रही है, बढ़ती मंहगाई से यह तो स्पष्ट हो गया है कि केंद्र सरकार को देश की जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है।" उन्होंने कहा कि मंहगाई के मुद्दे पर सरकार ने जल्द कोई कदम नहीं उठाए तो यूथ कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी।
Published: 22 Feb 2021, 3:57 PM IST
युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "निर्मला सीतारमण कहती हैं कि पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतें अब हमारे कंट्रोल में नहीं हैं, फिर जो ये 100 फीसदी तक एक्साइज ड्यूटी वसूली जा रही है, वो किसके खाते में जा रही है? देश की आम जनता मंहगाई की आग में झुलस रही है, अपनी जेब भरने के लिए 'आपदा में अवसर' तलाश लिया है मोदी सरकार ने, मोदी है तो महंगाई है।"
Published: 22 Feb 2021, 3:57 PM IST
कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में एक टूलकिट संपादित और शेयर करने के लिए गिरफ्तार की गईं क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि की गिरफ्तारी पर बात करते हुए श्रीनिवास ने कहा, "राष्ट्र के चरित्र को नष्ट किया जा रहा है, क्योंकि आज अभिव्यक्ति का आधिकार समाप्त किया जा रहा है।’’
Published: 22 Feb 2021, 3:57 PM IST
युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “दिशा रवि की गिरफ्तारी उसके लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। दिशा रवि जैसी नौजवान प्रतिभाशाली युवा जलवायु एक्टिविस्ट पर चल रहे देशद्रोह जैसे संगीन आरोप को सरकार वापस ले और जल्द से जल्द उसे रिहा करे।"
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)
Published: 22 Feb 2021, 3:57 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 22 Feb 2021, 3:57 PM IST