हालात

पेट्रोल,डीजल, गैस की बढ़ी कीमतों के विरोध में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, श्रीनिवास समेत हिरासत में कई कार्यकर्ता

गैस, पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी को लेकर यूथ कांग्रेस सड़कों पर उतर गई है। श्रीनिवास के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में जमकर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन 

रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ यूथ कांग्रेस सड़कों पर उतर गई है। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में जमकर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सिलेंडर, स्कूटर और कई अलग अलग तरह की तख्तियां लेकर अपना विरोध जताया। इस दौरान पुलिस की ओर से कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

आपको बता दें, दिल्ली पुलिस ने IYC अध्यक्ष और युवा कांग्रेस के प्रदर्शनकारी सदस्यों को हिरासत में लिया है। इस पर कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा है कि हम इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं, विरोध मोदी सरकार द्वारा लाई गई बेलगाम महंगाई के खिलाफ आवाज को मजबूत करने के लिए किया गया था।

आपको बता दें, पांच राज्यों की चुनावी गतिविधियां खत्म होने के बाद बुधवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि पर विपक्षी दलों ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। इससे पहले मंगवार को गैस, पेट्रोल और डीजल के दामों पर इजाफा हुआ था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पेरिस में मंहगाई के खिलाफ लाखों लोगों ने मार्च निकाला, पुलिस ने आंसू गैस छोड़े, पानी की बौछार की

  • ,
  • ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाने का फिर दावा किया, नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने पर जताई निराशा

  • ,
  • मोदी सरकार को बाइपास कर अंबानी से मिले रूबियो, रिलायंस के जरिये वेनेजुएला के तेल पर शिकंजा कसने की तैयारी

  • ,
  • एसआरएफटीआई छात्रों के प्रदर्शन को नसीरुद्दीन शाह का समर्थन, बोले- फिल्म निर्माताओं को डराना चाहती है बीजेपी

  • ,
  • बिहारः जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप