
कांग्रेस की युवा इकाई बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने के लिए राष्ट्रीय बेरोजगार रजिस्टर (एनआरयू) बनाने की मांग करेगी और इसको लेकर देशभर के युवाओं के बीच अभियान चलाएगी। युवा कांग्रेस का यह कदम भारत में बढ़ती बेरोजगारी को उजागर करने के साथ ही राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिए भी है।
Published: 23 Jan 2020, 8:00 PM IST
युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बी.वी. श्रीनिवास ने कहा, “भारतीय युवा कांग्रेस भारत में बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे को उजागर करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू कर रही है।” युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भारत में बेरोजगारी की समस्या बढ़ रही है। युवा कांग्रेस के प्रवक्ता अमीश रंजन पांडे ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय बेरोजगारों के रजिस्टर की मांग के लिए एक अभियान शुरू किया है।
Published: 23 Jan 2020, 8:00 PM IST
एनआरयू की मांग भारत में बेरोजगारी की विकट स्थिति के जवाब में है, जो 45 वर्षो में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। एनआरयू को 23 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा और प्रत्येक बेरोजगार भारतीय एक टोल-फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल देकर एनआरयू की मांग का समर्थन कर सकता है। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सचिव कृष्णा अरवलु ने कहा, “युवा कांग्रेस कार्यकर्ता हर घर में जाकर बेरोजगारी का डेटा इकट्ठा करेंगे।”
Published: 23 Jan 2020, 8:00 PM IST
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 28 जनवरी को इस प्रक्रिया में शामिल होकर देश में आर्थिक संकट और बेरोजगारी के मुद्दे उठाएंगे।
Published: 23 Jan 2020, 8:00 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 23 Jan 2020, 8:00 PM IST