हालात

छोटी बहन को छोड़कर चले गए युसूफ भाई, लता मंगेशकर ने दिलीप कुमार के निधन को बताया एक युग का अंत

दिलीप कुमार दिग्गज गायिका लता मंगेशकर को अपनी छोटी बहन मानते थे। लता मंगेशकर हर साल दिलीप कुमार की कलाई पर राखी बांधती थीं। लेकिन आज अचानक दिलीप कुमार के निधन से लता मंगेशकर को भी गहरा दुख पहुंचा है।

फोटोः @mangeshkarlata
फोटोः @mangeshkarlata 

दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने बुधवार को बॉलीवुड के दिग्गज दिलीप कुमार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शिकायती लहजे में कहा कि यूसुफ भाई आज अपनी छोटी बहन को छोड़ के चले गए। उन्होंने कहा कि दिलीप कुमार के निधन से एक युग का अंत हो गया।

Published: undefined

लता मंगेशकर ने अभिनय दिग्गज के निधन पर ट्वीट करते हुए मंगेशकर ने लिखा, "यूसुफ भाई आज आपनी छोटी बहन को छोड़ के चले गए। उनके जाने से एक युग का अंत हो गया, ठीक नहीं हुआ, मैं बहुत दुखी हूं, निशब्द हूं, आप यादें देके चले गए। मेरा दिल टूट गया है।"

Published: undefined

स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने कहा कि यूसुफ भाई पिछले कुछ समय से बीमार थे। वो किसी को पहचान नहीं पाते थे, ऐसे वक्त में सायरा भाभी ने सबकुछ छोड़कर उनकी दिन रात सेवा की है, उनके लिए दूसरा कुछ जीवन नहीं था। ऐसी औरत को मैं प्रणाम करती हूं और यूसुफ़ भाई की आत्मा को शान्ति मिले ये दुआ करती हूं।

Published: undefined

बता दें कि दिलीप कुमार दिग्गज गायिका लता मंगेशकर को छोटी बहन मानते थे। मंगेशकर हर साल दिलीप कुमार की कलाई पर राखी बांधती थीं। दोनों के बीच भाई-बहन का प्यार कई दशक पहले से चला आ रहा था। लेकिन आज अचानक दिलीप कुमार के निधन से लता मंगेशकर को भी गहरा दुख पहुंचा है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बंगालः बीजेपी सरकार की सफलता विपक्ष की खरीद-फरोख्त तक ही सीमित... अभिषेक बनर्जी ने दो महीने पर कसा तंज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 जहाजों पर हमला और तुर्किये से प्रतिबंध हटाएगा अमेरिका

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी में केवल धन की नहीं, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की भी चोरी की गई: सुखविंदर सिंह सुक्खू

  • ,
  • कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ शुरू किया अभियान, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्य में पदयात्रा