
तमिल फिल्मों के सुपर स्टार रजनीकांत को चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रजनीकांत के प्रवक्ता ने यह बयान जारी किया है। रजनीकांत को दो दिन पहले ही सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया गया है। रजनीकांत के प्रवक्ता ने कहा है कि "यह एक सामान्य चेकअप की प्रक्रिया है।" कावेरी अस्पताल ने भी रजनीकांत के भर्ती होने की पुष्टि की है।
Published: undefined
रजनीकांत ने आज ही एक ऐप पर एक वॉयस नोट में अपनी आने वाली फिल्म अन्नात्थे के बारे में बात की थी। यह फिल्म दीवाली पर रिलीज होने वाली है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined