शख्सियत

"किसान, मजदूर और बेरोजगारों की आवाज़ बन रही यूपी जोड़ो यात्रा", यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय से खास बातचीत

अजय राय यूपी जोड़ो यात्रा से बेहद उत्साहित हैं। उनका मानना है कि यह यूपी जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करेगी। बेहद सर्द रात में साढ़े 11 बजे उनसे आधे घण्टे की बातचीत के मुख्य अंश यहां प्रस्तुत है।

यूपी जोड़ो यात्रा के दौरान अजय राय और कांग्रेस के अन्य नेता
यूपी जोड़ो यात्रा के दौरान अजय राय और कांग्रेस के अन्य नेता फोटो: आस मोहम्मद कैफ

दिन भर में 53 किलोमीटर की यात्रा तय करके बाद अत्तर प्रदेश जोड़ो यात्रा बिजनौर के आरके फार्म्स में विश्राम के लिए रुकती है। इस दौरान हमारी बात यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय होती है। अजय राय शारीरिक रूप थके हुए जरूर हैं मगर मानसिक तौर पर ऊर्जावान दिखते हैं। राय उत्तर प्रदेश में 500 किलोमीटर की जनजागरण हेतु यूपी जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। इस यात्रा में 251 नियमित पदयात्री शामिल हैं, हालांकि उनके साथ हजारों लोग चल रहे हैं। यात्रा की शुरुआत 21 दिसंबर को सहारनपुर में शाकुम्भरी पीठ से प्रारंभ हुई। अजय राय इस यात्रा से बेहद उत्साहित हैं और उनका मानना है कि यह यूपी जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करेगी। बेहद सर्द रात में साढ़े 11 बजे उनसे आधे घण्टे की बातचीत के मुख्य अंश यहां प्रस्तुत है। 

Published: undefined

फोटो: आस मोहम्मद कैफ

प्र. यूपी जोड़ो यात्रा को आज तीसरा दिन है, क्या आपको अपेक्षित सहयोग मिल रहा है ? 

 अजय राय - बहुत शानदार , बेहद उत्साहजनक, बहुत बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। आज दो गांव में हमें बुलाकर चंदा दिया गया। आप टीवी के प्रचार से ज़मीनी हकीकत का सही अनुमान नहीं लगा सकते। जनता वास्तव में त्रस्त है। बीजेपी के लोग जनता को भ्रमित करने का काम करते हैं। हमें हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। जनता के लोग हमारा स्वागत करते हैं। जनता यात्रा को प्रेम में रोक लेती है, किसी भी गांव में बिना अपनी बात कहे आगे बढ़ना नहीं देना चाहती। वो सरकार से अपनी नाराजगी जताते हैं। 

प्र. किस तरह की शिकायतें, आखिर लोग कहते क्या हैं? 

  अजय राय - अभी हम जिन क्षेत्रों से गुजरे हैं वहां सबसे बड़ी समस्या गन्ना किसानी को लेकर सामने आई है। सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में खासकर गन्ना किसान प्रदेश सरकार की शिकायत करते हैं। गन्ना किसानों की मुख्य तौर पर दो समस्या है। पहली यह है कि उनका सालों से दाम नहीं बढ़ा है। बीजेपी सरकार आने से पहले कम से कम 20 रुपया प्रति कुंतल हर साल बढ़ जाता था। अब बीजेपी सरकार में 6 सालों से यह बढ़ोतरी नहीं हुई है। दूसरी समस्या भुगतान की है। गन्ना किसानों का हजारों करोड़ रुपया मिल मालिकों पर बकाया है। मुझे गन्ना किसानों ने बताया है कि उन्हें अपना पैसा मांगने के लिए ही धरना देना पड़ता है। यह काफी कष्टदायक परिस्थिति है। इसके अलावा किसान महंगी बिजली और नई मीटर व्यवस्था से भी बहुत दुःखी है।

Published: undefined

फोटो: आस मोहम्मद कैफ

प्र. यूपी जोड़ो यात्रा के केंद्र में क्या है, आप जनता के बीच जाकर अपनी बात क्या कह रहे हैं?

 अजय राय - कांग्रेस प्रेम भाईचारे के बात करती है। भारत जोड़ो यात्रा की तरह हम छल, कपट और नफरत की राजनीति से दूर सामाजिक समरसता और सभी को भारतीयता के एक सूत्र में पिरोने की बात करते हैं। यह यात्रा सभी तरह के संवाद स्थापित करती है। हम विभिन्न वर्गों और समुदायों के बीच जाकर बीजेपी सरकार की पोल खोल रहे हैं। जनता सरकार से दुखी है वो महंगाई, बेरोजगारी, बंटवारे की नकारात्मक राजनीति से तंग आ चुकी है। बीजेपी जनता को भ्रमित करती है, हम हकीकत बता रहे हैं। युवा बहुत नाराज है। 

प्र. युवाओं में नाराजगी की बात आप कह रहे हैं, क्या बेरोजगारी वास्तव में एक असरदार मुद्दा है, हाल फिलहाल की सियासत पर अगर हम एक नजर डाल कर देख लें तो भी?

 अजय राय- जी, युवाओं में आक्रोश है। मैं जहां भी गया हूं वहीं बेरोजगारी पर गंभीर चर्चा हुई है। काफी पढ़े -लिखे युवा शर्म में मजदूरी नहीं कर पा रहे। कुछ ऐसे भी युवक है जो अपनी डिग्री छिपाकर दूसरी जगह जाकर कम योग्यता का काम कर रहे हैं। हाल के दिनों संसद भवन में जो दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। वो इसी बेरोजगारी की समस्या की देन हैं। नौजवान फ्रस्ट्रेटट है और वो अपनी कहने के लिए गलत तरीका अपना रहे हैं।  बीजेपी सामाजिक बंटवारा करके सत्ता पा रही है। जनता इनकी बात समझ चुकी है। 

Published: undefined

फोटो: आस मोहम्मद कैफ

उत्तर प्रदेश में बीजेपी के नेता 80 सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं, आपकी अपनी क्या तैयारी है? 

अजय राय- हम भी 80 सीटों पर तैयारी कर रहे हैं। अपने संगठन को मजबूत कर रहे हैं। गठबंधन होने की स्थिति में हम अपने सहयोगी दल का पूरा सहयोग करेंगे और जिन सीटों पर हम नहीं लड़ेंगे उन सीटों पर हमारा संगठन सहयोगी दल को अपनी वोट ट्रांसफर कराएगा। बीजेपी में बहुत अति आत्मविश्वास है और यही अति आत्मविश्वास उनके लिए घातक होने जा रहा है। हमने राहुल जी, प्रियंका जी और खड़गे जी को यूपी से चुनाव लड़ने का आग्रह भी किया है। मेरा एक और भी मत है कि यूपी कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं को यूपी में ही लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए। इससे प्रदेश में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। 

प्र. बीजेपी सरकार से त्रस्त जनता में एक आवाज़ है कि संपूर्ण विपक्ष को एक साथ आकर चुनाव लड़ना चाहिए, उत्तर प्रदेश में आपको नहीं लगता है कि बीएसपी को भी साथ में होना चाहिए?

अजय राय - जनता वोट का बंटवारा नहीं चाहती है। अब राजनीति नेक्स्ट लेवल पर है। यह भारत के इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण चुनाव है। हमने जिन दलित बहुल इलाकों में यात्रा निकाली है। वहां सभी जगह हमें जबरदस्त सहयोग मिला है। हमारा स्वागत हुआ है। बीएसपी का प्रदेश की राजनीति में एक समाज मे काफी प्रभाव है। सभी को साथ होना चाहिए। सम्पूर्ण विपक्ष को साथ आना चाहिए। सीट बंटवारे का कोई बहुत बड़ा मुद्दों नहीं है। उसमें सहमति हो जाएगी। बड़ी बात सरकार बदलना है। 

प्र. बीजेपी महिलाओं में अत्यधिक लोकप्रिय होने का दावा करती है, वो खुद को महिलाओं के अधिक हितेषी होने का प्रचार करती है, आपका क्या कहना है? 

अजय राय- बीजेपी भ्रमित करने का काम करती है। अब राजस्थान में 450 का सिलेंडर क्यों नहीं दे रहे ! इनकी पार्टी के 2 विधायको को बलात्कार में सज़ा हो हुई है। महंगाई से सीधे रसोई प्रभावित होती है और रसोई से सीधे महिला प्रभावित होती है। बीजेपी के लोग प्रोपगेंडा रचने में माहिर है। महिलाओं में तो सरकार के प्रति सबसे ज्यादा नाराजगी है। 

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में केसी वेणुगोपाल का पीएम मोदी को पत्र, कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

  • ,
  • सर्वे से E20 पेट्रोल पर उठे गंभीर सवाल, माइलेज में आ रही भारी गिरावट, गाडियों की लाइफ को भी नुकसान

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: लगातार दूसरे दिन झूमा बाजार, सेंसेक्स 579 अंक चढ़ा और पेट्रोल-डीजल पर राहत की उम्मीद नहीं

  • ,
  • खेल: डीआर कांगो पर जीत से खुश नहीं हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन? और अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया

  • ,
  • अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, 'महुआ मोइत्रा पर हमला कर बीजेपी ने पैदा किया राजनीतिक हिंसा का माहौल'