फोटो कहानियां

‘वायु’ तूफान की महाराष्ट्र में दस्तक, गुजरात पहुंचने से पहले मचा हड़कंप, तस्वीरों में देखें तैयारी

गुजरात की ओर तूफान ‘वायु’ तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में कच्छ के कांडला पोर्ट को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। एनडीआरएफ ने पोर्ट के आसपास रहने वाले लोगों और मछुआरों को वहां से हटा दिया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

गुजरात के तट से टकराने में ‘वायु’ तूफान को 24 घंटे से भी कम का वक्त बचा है। 140 से 165 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाला ‘वायु’ तूफान गोवा और मुंबई से गुजरने के बाद गुजरात पहुंचेगा। इसकी वजह से कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने गुजरात के तटवर्ती इलाकों समेत दमन और द्वीप में तूफान का हाई अलर्ट जारी किया है।

Published: 12 Jun 2019, 12:26 PM IST

चक्रवात वायू की वजह से गुजारत में गुरुवार को सुबह भूस्खलन की आशंका है। 12 जून की दोपहर के बाद द्वारका, सोमनाथ, सासन, कच्छ के पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

Published: 12 Jun 2019, 12:26 PM IST

‘वायु’ तूफान के आने से पहले इससे होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए तैयारी शुरू हो चुकी है। गुजरात में एनडीआरएफ की 36 टीमें तैनात की गई हैं। हर टीम में 45 सदस्य हैं।

Published: 12 Jun 2019, 12:26 PM IST

सभी टीम नाव, पेड़ काटने के औजार और जरूरी उपकरणों से लैस हैं।

Published: 12 Jun 2019, 12:26 PM IST

इंडियन कोस्ट गार्ड ने आपदा राहत टीमों का गठन किया है और वायु तूफान को देखते हुए दमन, दहानू मुंबई, मुरुदजीरा, रत्नागिरि, गोवा कारवार, मंगलौर, बेयपोर, विजहिंजम और कोच्चि में टीम को तैयार रहने को कहा है।

Published: 12 Jun 2019, 12:26 PM IST

कोस्टगार्ड, आर्मी, नेवी और वायुसेना को भी अलर्ट पर रखा गया है। 10 कंपनियां आर्मी की भेजी जा रही हैं, जबकि 24 कंपनी स्टैंड बाई पर हैं।

Published: 12 Jun 2019, 12:26 PM IST

चक्रवाती तूफान में लोगों की मदद के लिए सर्विलांस एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टर हवाई निगरानी कर रहे हैं।

Published: 12 Jun 2019, 12:26 PM IST

चक्रवाती तूफान वायु के गंभीर प्रभाव को देखते हुए एनडीआरएफ की 36 टीमें गुजरात में तैनात की गई हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में भी बचाव दल एक्टिव है।

Published: 12 Jun 2019, 12:26 PM IST

तूफान के पहले ही महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल में भारी बारिश हो रही है। तूफान से बचने के लिए मंगलुरु के उल्लाल में 10 चीनी जहाजों ने भारत में शरण ली है।

Published: 12 Jun 2019, 12:26 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 12 Jun 2019, 12:26 PM IST