
‘फानी’ तूफान ओडिशा में पुरी के तट से टकरा गया है। हैदराबाद के मौसम विभाग के मुताबिक, पुरी में 245 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही हैं। ओडिशा के तटीय इलाकों में तेज बारिश हो रही है।
पुरी में ‘फानी’ तूफान के लैंडफॉल के बाद एक शख्स की मारे जाने की खबर है। इस बात की जानकारी ऑल इंडिया रेडियो ने दी है।
चक्रवाती तूफान फानी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। ओडिशा के पुरी जैसे तटीय इलाकों में फानी तूफान का काफी बुरा असर दिख रहा है। ओडिशा के पुरी के समुद्री तट पर तेज हवाओं के साथ समुद्री लहर ने बेहद भयंकर मंजर पैदा कर दिया है। आंध्र प्रदेश में भी हालात खराब है। देखें तस्वीरें
ओडिशा के पुरी में 'फानी' के टकराने के बाद आंध्रप्रदेश के विशाखापत्नम में तेज हवाएं चल रही हैं।
आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में भी फानी का प्रकोप जारी है। भारी तूफान के चलते पेड़ों के गिरने की भी खबरें आ रही हैं। इसके लिए एनडीआरएफ की टीमें पूरी तरह से सक्रिय हैं।
ओडिशा में प्रदीप समुद्र बीच को खाली कराते हुए एनडीआरएफ के कर्मी।
ओडिशा के भुवनेश्वर में 'फानी' तूफान में दर्जनों पेड़ गिरे।
समुद्री तटीय इलाकों से बड़ी संख्या में लोगों को विस्थापित कर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। शेल्टर होम में उन्हें ठहराया गया है जिनके लिए भोजन और ठहरने की भी व्यवस्था की गई है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 03 May 2019, 11:09 AM IST