
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में महिला कांग्रेस ब्लॉक के अध्यक्षों और पदाधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा जी और राजीव जी ने देश को एकजुट रखने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। कांग्रेस पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं ने देश के लिए अपनी जान दी। BJP के पास कौन सा ऐसा नेता है? हम इस देश के लिए अपना योगदान दे रहे हैं, हम अपने लिए यहां नहीं आए हैं। राजनीति एक सेवा है।
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने लोकतंत्र और संविधान को बचाया है, इसीलिए नरेंद्र मोदी और अमित शाह जैसे लोग प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के पद पर आसीन हो सके हैं।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए