
दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन होने वाला है। इसको देखते हुए दिल्ली पुलिस ने शनिवार को फुल ड्रेस रिहर्सल की। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों से आए कार के काफिलों को सुरक्षा प्रदान करते हुए गंतव्य स्थानों तक पहुंचाया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह अभ्यास सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक, अपराह्न साढ़े चार बजे से शाम छह बजे तक और शाम सात बजे से रात 11 बजे तक होगा। अभ्यास के दौरान यातायात प्रभावित होने की आशंका है, इसलिए लोगों को मेट्रो का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए