राजनीति

बंगाल में अमित शाह का माइंडगेम नहीं चलेगा, 'खेला होबे': डेरेक ओ ब्रायन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस दावे पर तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने करारा हमला बोला है। डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि बंगाल में भाजपा का "माइंडगेम काम नहीं करेगा"।

फोटो:IANS
फोटो:IANS 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस दावे पर तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने करारा हमला बोला है जिसमें शाह ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में बड़े अंतर से जीतेगी और 200 सीट हासिल करेगी। डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि बंगाल में बीजेपी का "माइंडगेम काम नहीं करेगा"। शाह के दावे पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, ब्रायन ने ट्वीट किया, "माइंडगेम खेलने से कुछ नहीं होगा, मो-शा। आप अपनी सीटों की भविष्यवाणी गुजरात जिमखाना में करें। यह बंगाल है। खेला होबे।"

Published: undefined

उन्होंने आगे दावा किया कि टीएमसी पहले चरण के चुनाव में बढ़त बनाएगी, जबकि शाह ने दावा किया कि बीजेपी इस चरण में 30 में से 26 सीटें जीतेगी। शाह ने रविवार को संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि बीजेपी पहले चरण में चुनाव स्वीप कर लेगी।

उन्होंने कहा, "पार्टी नेताओं और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा के बाद, मैं कह सकता हूं कि 30 सीटों में से हम पश्चिम बंगाल में 26 से अधिक सीटें जीतेंगे।"

Published: undefined

बंगाल के 30 विधानसभा क्षेत्रों में 73 लाख मतदाताओं में से आधे से अधिक ने अपना मतपत्र शनिवार को डाल दिया और 191 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला वोटिंग मशीन में बंद हो गया। पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में चुनाव हो रहे हैं और शनिवार को पहला चरण समाप्त हुआ।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...