राजनीति

बिहार: बीजेपी नेता ने जेडीयू विधायक पर लगाए चौंकाने वाले आरोप, आईजी को चिट्ठी लिख कर मांगी अतिरिक्त सुरक्षा

बीजेपी विधायक कुमार शैलेंद्र ने आरोप लगाया है कि भागलपुर के गोपालपुर से विधायक गोपाल मंडल से उन्हें जान का खतरा है। इसे लेकर बीजेपी विधायक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार में भले ही बीजेपी और जेडीयू के बीच गठबंधन हो, लेकिन दोनों दलों में मतभेद की खबरें आती रहती है। इसी बीच खबर है कि बीजेपी एक विधायक ने जेडीयू एमएलए के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। जनसत्ता की खबर के मुताबिक बीजेपी विधायक कुमार शैलेंद्र ने आरोप लगाया है कि भागलपुर के गोपालपुर से विधायक गोपाल मंडल से उन्हें जान का खतरा है। इसे लेकर बीजेपी विधायक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही खुद के लिए सुरक्षा मुहैया कराने की भी मांग उठाई है।

बिहपुर विधानसभा के विधायक शैलेंद्र ने सुरक्षा की मांग के साथ पुलिस मुख्यालय के आईजी को चिट्ठी भी लिखी है। खबरों के मुताबिक, बीजेपी एमएलए शैलेंद्र ने जो चिट्ठी लिखी है, उसमें उन्होंने जेडीयू विधायक की धमकी भरी कॉल का भी जिक्र किया है। शैलेंद्र ने पिछले महीने ही वायरल हुई ऑडियो क्लिप का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि गोपाल ने उन्हें धमकी दी थी कि वे बिहपुर विधानसभा क्षेत्र तक ही सीमित रहें और गोपालपुर क्षेत्र के बीजेपी कार्यालय में न आएं।

बीजेपी विधायक ने अपने शिकायत में कहा है कि जेडीयू एमएलए द्वारा उन्हें अपने इलाके में नहीं आने की चेतावनी दी जा रही है। शैलेंद्र ने चिट्ठी में कहा है कि गोपाल मंडल कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहे हैं। उन पर गोपालपुर और बरारी थाने में घर में घुसकर गाली-गलौज करने और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने से जुड़े मामले दर्ज हैं।

बता दें कि हाल में जेडीयू एमएलए मंडल ने कहा था कि नीतीश कुमार छह महीनों में बिहार सीएम पद से हट जाएंगे और उनकी जगह तेजस्वी यादव आ जाएंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • IND vs ENG: पांचवें T20 में दांव पर होगी टीम इंडिया की नंबर एक की कुर्सी, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई

  • ,
  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल