राजनीति

बिहार: सुशील मोदी का होगा 'डिमोशन', बनेंगे प्रदेश अध्यक्ष, जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह का दावा

जेडीयू के अध्यक्ष ललन सिंह का दावा है कि सुशील कुमार मोदी एक बार फिर से बिहार बीजेपी के अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। सिंह ने दावा भी किया है कि सुशील मोदी का डिमोशन यानि पदावनति हो गई है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी एक बार फिर से बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे। ऐसा दावा जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने किया है। बिहार में सत्ताधारी जेडीयू के अध्यक्ष ललन सिंह का दावा है कि सुशील कुमार मोदी एक बार फिर से बिहार बीजेपी के अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। सिंह ने दावा भी किया है कि सुशील मोदी का डिमोशन यानि पदावनति हो गई है।

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने मंगलवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, आपके बयान पर आधारित खबर प्रकाशित में देखा कि नीतीश जी को सोनिया गांधी जी मिलने के बाद छोड़ने आयीं या नहीं, उनके साथ फोटो शेयर किया या नहीं। लगता है आज तक आप छात्र नेता से राजनेता बन ही नहीं पाए। खैर, हम लोग तो चाहते थे कि तिरस्कृत के बजाय आपकी कुछ प्रोन्नति हो जाए। लेकिन सुन रहे हैं कि आपकी पदावनति हो रही है, फिर से आपको प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा रहा है जो कि आप 15 साल पहले थे। वाकई आप दया के ही पात्र हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति