राजनीति

बिहार: NDA में तकरार! नीतीश सरकार की बैठक का वीआईपी ने किया बहिष्कार, सहनी बोले- नहीं सुनी जाती बात

बिहार मानसून सत्र को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के विधायकों की सोमवार को हुई बैठक का विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने बहिष्कार कर दिया। वीआईपी के कोई भी विधायक इस बैठक में शामिल नहीं हुए।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बिहार मानसून सत्र को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के विधायकों की सोमवार को हुई बैठक का विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने बहिष्कार कर दिया। वीआईपी के कोई भी विधायक इस बैठक में शामिल नहीं हुए। इधर, वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि राजग की बैठक में जाने का कोई मतलब नहीं, क्योंकि वहां विधायकों की बात नहीं सुनी जाती।

बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के सोमवार को आगाज होने के बाद राजग के सभी विधायकों की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में राजग के करीब सभी विधायक शामिल हुए, लेकिन वीआईपी के किसी विधायक ने हिस्सा नहीं लिया।

इस बीच, बैठक में शामिल नहीं होने को लेकर पत्रकारों ने जब बिहार के मंत्री मुकेश सहनी से सवाल किया तो उन्होंने कहा, हमारे विधायकों की बात राजग की बैठक में नहीं सुनी जाती है। ऐसे में राजग की बैठक में जाने का क्या मतलब है। हमलोग अपने विधायकों की बैठक करेंगे।

मुकेश सहनी की नाराजगी उत्तर प्रदेश में फूलन देवी की प्रतिमा नहीं लगाने दिए जाने को लेकर भी बताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग की सरकार चल रही है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी, जनता दल (युनाइटेड), वीआईपी और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा शामिल है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: वियतनाम में भारतीयों को लेकर जा रही नाव डूबी, कई लोगों की मौत, FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस

  • ,
  • राजस्थान में स्वास्थ्य सेवा का बुरा हाल! भीलवाड़ा में 6 तो बांसवाड़ा में 2 प्रसूताओं की मौत, गहलोत ने BJP साधा निशाना

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया में जुलूस, सभा और प्रदर्शन पर रोक, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा-163 लागू

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी: कौन हैं राम मंदिर SIT के मुखिया विजय विश्वास पंत, क्यों लगा था 420 का आरोप?

  • ,
  • 'BJP सरकार में भ्रष्टाचार का पर्याय बना MP, एथेनॉल के नाम पर 1,200 करोड़ रुपए का चावल घोटाला', खड़गे ने मोदी और शाह को घेरा