राजनीति

बीजेपी ने नीतीश कुमार को दिया बहुत बड़ा झटका, बिहार में सरकार पर इसका असर पड़ना तय!

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने ही सहयोगी दल जनता दल यूनाइटेड (JDU) को बड़ा झटका दिया है। बिहार में नीतीश सरकार में शामिल बीजेपी ने अरुणाचल प्रदेश में नीतीश की पार्टी जेडीयू के छह विधायकों को तोड़ लिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

भारतीय जनता पार्टी (BJP)ने अपने ही सहयोगी दल जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) को बड़ा झटका दिया है। बिहार में नीतीश सरकार में शामिल बीजेपी ने अरुणाचल प्रदेश में नीतीश की पार्टी जेडीयू के छह विधायकों को तोड़ लिया है। बता दें कि राज्य में जेडीयू के सात विधायक थे, जिनमें से छह बीजेपी शामिल हो गए हैं।

गौरतलब है कि शनिवार को पटना में पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक होने वाली है, उससे पहले बीजेपी ने अपनी ही सयोगी पार्टी के बड़ा झटका दे दिया है। खबर है कि बैठक में इन सभी विधायकों का शामिल होना तय माना जा रहा था। यहां तक की उनके लिए रहने का इंतजाम भी कर दिया गया था। लेकिन बीजेपी ने ऐन मौके पर विधायकों को तोड़ कर जेडीयू को झटका दे दिया।

माना जा रहा है कि बीजेपी के इस कदम का असर बिहार में भी पड़ सकता है। हालांकि, नीतीश की पार्टी की तरफ से इस घटना के बाद अभी तक कोई औपचारिक बयान नहीं आया है। लेकिन पार्टी के नेताओं का कहना है कि यह कदम बीजेपी के साथ संबंधों में खटास ही लेकर आएगा। इसे किसी भी तरह से शुभ संकेत नहीं माना जा सकता। इससे पूर्व नागालैंड में भी पार्टी के एक मात्र विधायक को तोड़कर वहां के मुख्य मंत्री ने अपने पार्टी में शामिल कराया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 25 Dec 2020, 5:02 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर की गोलीबारी, चार जवानों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

  • ,
  • कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, चार जवानों की मौत, कहासुनी के बाद हुई घटना

  • ,
  • सचिन पायलट का पंजाब को लेकर बीजेपी से सवाल, सीमाओं की सुरक्षा और ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए क्या कदम उठाए?

  • ,
  • यादों में टॉम ऑल्टरः चेहरा विदेशी, लेकिन भाषा और भारतीय संस्कृति की समझ ने दर्शकों के दिलों में दिलाई खास जगह

  • ,
  • चुनावों में हो रही है ‘मैच फिक्सिंग’, कांग्रेस को प्रतिरोध जारी रखना चाहिए, राहुल गांधी का CWC में स्पष्ट संदेश