राजनीति

बीजेपी नेता का दावा- भवानीपुर में भारी अंतर से जीतेंगी ममता, उनके खिलाफ उम्मीदवार उतार पार्टी ने की बड़ी गलती

भारतीय जनता पार्टी को शर्मसार करते हुए बीजेपी नेता राजीव बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भारी अंतर से जीतेंगी और बेहतर होता कि पार्टी ने उनके खिलाफ कोई उम्मीदवार ही नहीं उतारा होता।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

भारतीय जनता पार्टी को शर्मसार करते हुए बीजेपी नेता राजीव बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भारी अंतर से जीतेंगी और बेहतर होता कि पार्टी ने उनके खिलाफ कोई उम्मीदवार ही नहीं उतारा होता। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी में शामिल हुए तृणमूल कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने कहा, "लोगों ने उन्हें जनादेश दिया और वह 213 सीटों के साथ सत्ता में वापस आ गईं। वह भवानीपुर से चुनाव लड़ रही हैं और कांग्रेस ने उनके खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं खड़ा करने का फैसला किया है। हम लोगों के फैसले को नजरअंदाज नहीं कर सकते और लोग उन्हें चाहते हैं। वह राज्य की मुख्यमंत्री हैं। वह भवानीपुर में भारी अंतर से जीतने जा रही हैं। सही तो यह होता, अगर भाजपा भी इस चुनाव से दूर रहती। उन्हें ममता के खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं खड़ा करना चाहिए था।"

Published: undefined

विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस से हारने वाले राजीव बनर्जी ने मुख्यमंत्री के प्रति शुभेंदु अधिकारी के दृष्टिकोण की भी आलोचना की। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए ने कहा, "लोगों ने उन्हें 213 सीटों के साथ सत्ता में वापस लाया और इसलिए उस व्यक्ति के बारे में गलत बोलना ठीक नहीं है। 'फूफू', 'कहलू', 'बेगम' जैसी टिप्पणियां कर शुभेंदु ने हमारे प्रति लोगों के मन में गलत धारणा बनाई। किसी को सीएम कद की नेता के बारे में बोलते समय सावधान रहना चाहिए।"

धार्मिक विभाजन जैसे मुद्दे पर बोलते हुए राजीव बनर्जी ने कहा, "मैंने पार्टी को धार्मिक लाइनों का पालन न करने को लेकर समय-समय पर चेताया था, क्योंकि मुझे पता था कि धार्मिक विभाजनकारी राजनीति पश्चिम बंगाल में काम नहीं करेगी, लेकिन पार्टी ने मेरी बात पर ध्यान नहीं दिया है। पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है।"

Published: undefined

राजीव बनर्जी पहले पश्चिम बंगाल कैबिनेट के सदस्य थे। लेकिन विधानसभा चुनाव से ठीक पहले वह भाजपा में शामिल हो गए और डोमजूर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े, जहां से वह पहले विधायक थे, लेकिन पार्टी बदलने के बाद हार गए। अपनी हार के बाद वह बागी बन गए हैं। उन्होंने पार्टी विरोधी बयान देना और पार्टी की बैठकों से बचना शुरू कर दिया है।

राजीव बनर्जी पर तृणमूल कांग्रेस के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और कई तृणमूल नेताओं से मुलाकात करने का आरोप लगाया गया था और इसके लिए उन्हें कारण बताना पड़ा था।

बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार, राजीव बनर्जी को उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए दो बार कारण बताओ नोटिस दिया गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...