राजनीति

राजस्थान BJP में टकराव बढ़ना तय! वसुंधरा राजे जल्द करेंगी 'शक्ति प्रदर्शन', पूर्व CM का ये है प्लान

राजस्थान में कुछ समय से टुकड़ों में बंटी नजर आ रही बीजेपी में अब कुछ उबाल आते नजर आ सकता है क्योंकि राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 8 मार्च से अपनी धार्मिक यात्रा शुरू करने जा रही हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

राजस्थान में कुछ समय से टुकड़ों में बंटी नजर आ रही बीजेपी में अब कुछ उबाल आते नजर आ सकता है क्योंकि राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 8 मार्च से अपनी धार्मिक यात्रा शुरू करने जा रही हैं। 8 मार्च को राजे का जन्मदिन भी है और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस भी है। यह यात्रा राज्य के कृष्ण मंदिरों से होकर गुजरेगी। अगले हफ्ते शुरू होने जा रही यात्रा से पहले रविवार को राजे ने शहर के गोविंद देव मंदिर और काले हनुमान मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ आए समर्थकों ने "केसरिया मतलब हरा भरा, राजस्थान मतलब वसुंधरा" जैसे नारे लगाए।

Published: 01 Mar 2021, 2:32 PM IST

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सूत्रों की मानें तो राजे द्वारा अब तक की गई सभाओं या यात्राओं की तुलना में कहीं ज्यादा भीड़ इस प्रस्तावित यात्रा में जुड़ सकती है। पता चला है कि राजे अपनी यात्रा आदी बद्री मंदिर से शुरू कर सकती हैं और फिर इसके बाद श्री नाथ मंदिर समेत राजस्थान के अन्य कृष्ण मंदिरों में जाएंगी। सूत्रों का कहना है कि यह यात्रा काफी बड़ी होगी और इसमें करीब इसमें करीब 800-900 वाहनों का काफिला शामिल होगा।

हालांकि, हाल ही में राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह वसुंधरा राजे की इस यात्रा की योजना को लेकर अनभिज्ञता जता चुके हैं। उन्होंने कहा था, "जहां तक मुझे पता है, धार्मिक यात्राएं तो संतों और संन्यासियों द्वारा की जाती हैं।"

Published: 01 Mar 2021, 2:32 PM IST

इस दौरान शनिवार को दिल्ली आए बीजेपी के राज्य इकाई के अध्यक्ष सतीश पूनिया ने राज्य से जुड़े मसलों पर चर्चा की थी। साथ ही 4 जिलों में होने जा रहे उपचुनावों को लेकर पार्टी की तैयारियों पर भी बात की थी।

वहीं 2 मार्च (मंगलवार) को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के राजस्थान पहुंचने की उम्मीद है। यात्रा को लेकर बीजेपी के सूत्रों का कहना है कि "राजे दबाव की राजनीति कर रही हैं, वह चाहती हैं कि आगामी चुनावों के लिए बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए उनके नाम की घोषणा की जाए।" वहीं अरुण सिंह का कहना है, "मुख्यमंत्री पद के लिए नाम की घोषणा करने की क्या जरूरत है। बीजेपी ने सीएम चेहरे की घोषणा किए बिना ही देश में कई चुनाव जीते हैं।"

Published: 01 Mar 2021, 2:32 PM IST

इस बीच राजे के समर्थक इस यात्रा को लेकर खासे उत्साहित हैं और रक्तदान शिविर से लेकर फल वितरण अभियान आदि के लिए तैयारियों में जुटे हैं। बता दें कि राजे कई महीनों से राजस्थान में पार्टी कार्यालय और पार्टी की बैठकों से दूरी बनाए हुए हैं। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य राष्ट्रीय नेताओं से मिलने के बाद वह हाल ही में राज्य पार्टी मुख्यालय में हुई कोर समिति की बैठक में शामिल हुईं थीं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: 01 Mar 2021, 2:32 PM IST

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 01 Mar 2021, 2:32 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: नागरिकता पर बहस के बीच सरकार ने बढ़ा दी पासपोर्ट बनवाने की फीस, अब देना होंगे इतने रुपए

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान की जहाजों को आखिरी चेतावनी! दूसरी तरफ वेनेजुएला में महाविनाश, भूकंप से 164 की मौत

  • ,
  • नागरिकता के प्रमाण पर बहस के बीच सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की फीस, अब देने होंगे इतने रुपए, 1 जुलाई से लागू

  • ,
  • गाजियाबाद में फिल्मी ड्रामा: जिस शख्स की तेरहवीं का चल रहा था भोज, वो खुद चलकर घर पहुंचा, लोगों के उड़े होश

  • ,
  • कांग्रेस का पेपर लीक के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू, नेताओं ने अलग-अलग शहरों से उठाई प्रधान के इस्तीफे की मांग