राजनीति

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सत्ता बरकरार रहने का अनुमान, वोट शेयर में भी होगी बढ़ोतरी: एबीपी-सीवोटर सर्वे

सीवोटर सर्वे के मुताबिक, राज्य में कांग्रेस का वोट शेयर 2018 के 43.1 फीसदी से बढ़कर इस बार 44.8 फीसदी होने का अनुमान है मौजूदा चुनाव में बीजेपी का वोट शेयर 2018 के 33 फीसदी से बढ़कर 42.7 फीसदी होने का अनुमान है।

छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया भरोसे का घोषणा पत्र
छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया भरोसे का घोषणा पत्र फोटोः सोशल मीडिया

छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव कें लिए एबीपी न्यूज और सीवोटर के सर्वे में कांग्रेस के सत्ता बरकरार रखने का अनुमान है। 2003 से 2018 तक राज्‍य में बीजेबी के शासन के बाद कांग्रेस पार्टी ने 2018 के विधानसभा चुनावों में प्रचंड जीत दर्ज की थी। सर्वेक्षण के अनुसार, वोट शेयर और सीटों की संख्या, दोनों मामले में बीजेपी कांग्रेस से काफी पीछे है।

Published: undefined

सन 2000 में छत्तीसगढ़ के गठन के बाद से मुख्‍य रूप से बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही द्विपक्षीय लड़ाई देखी गई है, लेकिन बीएसपी जैसी अन्य पार्टियों का भी राज्य में थोड़ा बहुत प्रभाव है। मौजूदा विधानसभा चुनाव में उनके सीमांत खिलाड़ी बनने का अनुमान है।

Published: undefined

सीवोटर सर्वे के मुताबिक, राज्य में कांग्रेस का वोट शेयर 2018 के 43.1 फीसदी से बढ़कर इस बार 44.8 फीसदी होने का अनुमान है मौजूदा चुनाव में बीजेपी का वोट शेयर 2018 के 33 फीसदी से बढ़कर 42.7 फीसदी होने का अनुमान है। "अन्य" का वोट शेयर 2018 में 23.9 प्रतिशत से घटकर इस बार 12.5 प्रतिशत होने का अनुमान है।

Published: undefined

कांग्रेस पार्टी 90 सदस्यीय विधानसभा में 45 के बहुमत के आंकड़े को पार कर जाएगी। सीवोटर सर्वे के मुताबिक, चुनाव में कांग्रेस को 45 से 51 सीटें मिलने का अनुमान है। 2018 के विधानसभा चुनाव में उसे 68 सीटें मिली थीं।

Published: undefined

बीजेपी को 36 से 42 सीटों पर जीत का अनुमान है। 2018 पार्टी को मात्र 15 सीटें मिली थीं।अन्य को 2 से 5 सीटें जीतने का अनुमान है। सर्वेक्षण के दौरान, सीवोटर टीम ने 5,782 मतदाताओं से बातचीत की। सर्वे रिपोर्ट में त्रृटि की संभावना 3 प्रतिशत है

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बंगालः बीजेपी सरकार की सफलता विपक्ष की खरीद-फरोख्त तक ही सीमित... अभिषेक बनर्जी ने दो महीने पर कसा तंज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 जहाजों पर हमला और तुर्किये से प्रतिबंध हटाएगा अमेरिका

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी में केवल धन की नहीं, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की भी चोरी की गई: सुखविंदर सिंह सुक्खू

  • ,
  • कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ शुरू किया अभियान, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्य में पदयात्रा