राजनीति

तेलंगाना में बड़ी जीत की ओर कांग्रेस, रेवंत रेड्डी के घर पर जश्न

जैसे ही मतगणना के रुझानों से पता चला कि 119 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलेगा, बड़ी संख्या में रेवंत रेड्डी के समर्थक उनके घर के बाहर जमा हो गए।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

तेलंगाना में रविवार को मतगणना के रुझानों में कांग्रेस के आगे होने पर पार्टी में जश्‍न शुरू हो गया है। पार्टी भारत के सबसे नए राज्य में जीत की ओर बढ़ रही है। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी के आवास और गांधी भवन में पार्टी मुख्यालय में बड़ा जश्न देखा गया।

कांग्रेस समर्थक मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार रेवंत रेड्डी के आवास के बाहर ढोल-नगाड़ों के बीच नाच रहे थे। कांग्रेस के झंडे लहराते हुए, पार्टी कार्यकर्ता टीपीसीसी प्रमुख के नारे लगा रहे थे।

जैसे ही मतगणना के रुझानों से पता चला कि 119 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलेगा, बड़ी संख्या में रेवंत रेड्डी के समर्थक उनके घर के बाहर जमा हो गए।

पुलिस ने टीपीसीसी अध्यक्ष के घर पर भी सुरक्षा बढ़ा दी है। रेवंत रेड्डी अपने कुछ करीबी सहयोगियों के साथ अपने आवास से मतगणना रुझानों पर नजर रख रहे थे। उनके गांधी भवन या उस होटल के लिए रवाना होने की संभावना है जहां कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार और अन्य एआईसीसी पर्यवेक्षक डेरा डाले हुए है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: संसद में जवाब देने से डर रहे हैं या संसद का अपमान कर रहे हैं प्रधानमंत्री और गृह मंत्री: खड़गे

  • ,
  • वीडियो: Delhi University VC ने माफी नहीं मांगी तो इस्तीफा भी मांगेंगे: अनशन पर बैठे छात्रों की दो टूक

  • ,
  • जापानः भूकंप के एक हफ्ते बाद भी 8,000 से ज्यादा लोग नहीं लौटे घर, राहत शिविरों में गुजार रहे जिंदगी

  • ,
  • सिनेजीवन: कॉमनवेल्थ गेम्स के विजेताओं को सोनाली बेंद्रे ने दी बधाई और 'मिर्जापुर: द मूवी' का पहला गाना 'दो नंबरी' रिलीज

  • ,
  • बिहार: पटना में छात्रों का फिर से प्रदर्शन, सीएम आवास मार्च के दौरान बैरिकेडिंग तोड़ी, प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार