
बीजेपी के सांसद डी. अरविंद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वे कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि आप कोई भी बटन दबाओ जीतेगी बीजेपी ही। उनके इस बयान पर कांग्रेस ने गुरुवार को बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आखिरकार राज खुल ही गया।
Published: undefined
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, "आखिरकार रहस्य खुल गया।" रमेश ने यह टिप्पणी निज़ामाबाद से बीजेपी सांसद अरविंद के वीडियो पर की है।
Published: undefined
अरविंद का वीडियो निजामाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का बताया जा रहा है। वीडियो में बीजेपी सासंद डी. अरविंद कहते हुए सुनाई दे रहे कि ईवीएम पर कांग्रेस, कार, हाथ किसी भी बटन को दबाओ, वोट तो बीजेपी को ही जाएगा।
Published: undefined
अपने निर्वाचन क्षेत्र निज़ामाबाद में मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई सांसद की 'आएगा तो मोदी ही' टिप्पणी पर कांग्रेस और तेलंगाना में सत्तारूढ़ बीआरएस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। गौरतलब है कि अरविंद निज़ामाबाद से सांसद हैं। उन्होंने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता को हराया था।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined