राजनीति

अमित शाह ने पहले ही कर दी थी झारखंड चुनाव में BJP की हार की भविष्यवाणी, पार्टी नेताओं से कहा था- मुझे…

अमित शाह 28 नवंबर को चतरा में चुनावी सभा संबोधित करने पहुंचे थे, उनकी रैली में बहुत ही कम भीड़ पहुंची थी जिसे देखकर वो पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर बेहद नाराज हो गए थे। इतना ही नहीं अमित शाह ने मंच पर ही अपने पार्टी नेताओं की क्लास लगा दी थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

झारखंड में भी बीजेपी सत्ता से बेदखल होने वाली है। झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना के अब तक मिले रुझानों से तो यही लगता है कि मुख्यमंत्री के रूप में रघुबर दास के दिन गए और जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन झारखंड में सरकार बनाने जा रही है। ताजा स्थिति को देखते हुए हेमंत सोरेन का मुख्यमंत्री बनना तय लग रहा है। अभी तक के रुझानों में महागठबंधन बहुमत का आंकड़ा पार नजर आ रहा है, हालांकि इन आंकड़ों में अभी उलट-फेर हो सकते हैं। लेकिन इतनी भी उलट-फेर की संभावना नहीं है कि बीजेपी सत्ता में वापस लौट जाए।

एग्जिट पोल में भी बीजेपी की हार की भविष्यवाणी की गई थी। यहां तक की पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने 25 दिन पहले एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राज्य में अपनी ही पार्टी की हार की भविष्यवाणी कर दी थी।

अदरअसल अमित शाह 28 नवंबर को चतरा में चुनावी सभा संबोधित करने पहुंचे थे, उनकी रैली में बहुत ही कम भीड़ पहुंची थी जिसे देखकर वो पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर बेहद नाराज हो गए थे। इतना ही नहीं अमित शाह ने मंच पर ही अपने पार्टी नेताओं की क्लास लगा दी थी। उन्होंने पूछा था कि क्या 15-20 हजार की भीड़ जमा कर चुनाव जीत जाओगे? शाह ने मंच से अपने भाषण में कहा कि मुझे बेवकूफ मत बनाओ, मैं भी बनिया हूं और इतना गणित जानता हूं कि इतनी सी भीड़ से कोई विधायक नहीं बन सकता।

बीजेपी अध्यक्ष ने भाषण के दौरान कहा था कि देखो भाई, ये 10-15 हजार लोगों की भीड़ से जीत जाएंगे क्या? जीत सकते हैं? नहीं-नहीं भाई, नहीं जीत सकते। मुझे भी गणित पता है। मैं भी बनिया हूं। मुझे बेवकूफ मत बनाओ आप। एक रास्ता बताऊं, करोगे क्या? मोदी जी को आशीर्वाद दोगे? फिर से रघुवर सरकार बनाओगे? रघुवर ने फोन दिया है न तो दिखाओ और वादा करो कि 25-25 लोगों को फोन करोगे। मामा को, मामी को, चाचा को, चाची को, फुआ को, फूफी को, दादा को दादी को, भाई को, भाभी को यानी कुल 25 लोगों को फोन करना है और उन्हें कहना है कि कमल पर बटन दबाओ।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • ‘एक हजार मिसाइलें तैयार हैं...', ट्रंप की हत्या के आह्वान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान को धमकाया

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके