राजनीति

झारखंडः हेमंत सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा दिया, चंपई सोरेन होंगे नए मुख्यमंत्री, चुने गए विधायक दल के नेता

जेएमएम सांसद महुआ माजी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सीएम हेमंत सोरेन ईडी की हिरासत में हैं। सीएम अपना इस्तीफा सौंपने के लिए ईडी टीम के साथ राज्यपाल के पास गए हैं। चंपई सोरेन नए मुख्यमंत्री होंगे। हमारे पास पर्याप्त संख्या है।

हेमंत सोरेन ने झारखंड के सीएम पद से इस्तीफा दिया, चंपई सोरेन होंगे नए मुख्यमंत्री
हेमंत सोरेन ने झारखंड के सीएम पद से इस्तीफा दिया, चंपई सोरेन होंगे नए मुख्यमंत्री फोटोः सोशल मीडिया

झारखंड में पिछले कई दिनों से बढ़ी ईडी की सरगर्मी आखिरकार रंग लाई है। आज सीएम आवास में ईडी की दिन भर की पूछताछ के बाद देर शाम हेमंत सोरेन ने राजभवन पहुंचकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह चंपई सोरेन राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। हेमंत के साथ गठबंधन के सभी विधायक भी कई बसों में भरकर राजभवन पहुंचे हैं और चंपई सोरेन के शपथ ग्रहण की मांग कर रहे हैं।

Published: undefined

इस बीच चर्चा है कि ईडी ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया है। कहा जा रहा है कि हेमंत सीएम आवास से ईडी की हिरासत में ही राजभव पहुंचे हैं। जेएमएम सांसद महुआ माजी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सीएम हेमंत सोरेन ईडी की हिरासत में हैं। सीएम अपना इस्तीफा सौंपने के लिए ईडी टीम के साथ राज्यपाल के पास गए हैं। चंपई सोरेन नए मुख्यमंत्री होंगे। हमारे पास पर्याप्त संख्या है।

Published: undefined

कहा जा रहा है कि इसके पहले ईडी ने हेमंत सोरेन को सूचित कर दिया था कि वह उन्हें गिरफ्तार कर रही है। बताया जा रहा है कि सोरेन के जवाब से संतुष्ट नहीं होने के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार करने का फैसला किया। सोरेन को गिरफ्तार किए जाने के संकेत शाम करीब पांच बजे ही मिल गए थे। इसके साथ ही सत्तारूढ़ गठबंधन ने नए नेता की अगुवाई में सरकार बनाने की तैयारी तेज कर दी थी और चंपई सोरेन को नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाने की मांग लेकर गठबंधन के सारे विधायक राजभवन पहुंच गए। गठबंधन के विधायक आज ही चंपई सोरेन का शपथ ग्रहण चाहते हैं।

Published: undefined

बता दें कि ईडी ने कथित तौर पर हेमंत सोरेन के नई दिल्ली में शांति निकेतन स्थित आवास से सोमवार को 36 लाख रुपए कैश, एक बीएमडब्ल्यू कार और कुछ दस्तावेज बरामद किए थे। ईडी ने उनसे आज इसके बारे में कई सवाल पूछे। सोरेन ने इस बात से इनकार किया कि कैश और कार उनकी है। इसके अलावा रांची के बड़गाईं अंचल की करीब चार एकड़ जमीन के स्वामित्व को लेकर पूछे गए सवालों पर सोरेन के जवाब से ईडी के अफसर संतुष्ट नहीं हुए और उनकी गिरफ्तारी का संकेत दिया।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ शुरू किया अभियान, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्य में पदयात्रा

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी मामला: 'एसआईटी रिपोर्ट के बाद देंगे जवाब', इस्तीफे के बाद चंपत राय का पहला बयान

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में चार दिन से जारी तेजी थमी और सोने और चांदी में लगातार दूसरे दिन गिरावट

  • ,
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरीः तीन आरोपियों को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया, बैंक खातों की होगी गहन जांच