राजनीति

BJP विधायकों की येदियुरप्पा सरकार के खिलाफ खुली बगावत, बोले- ब्लैकमेलिंग और पैसों से मिल रहा मंत्रिपद

कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में बवाल हो गया है। बीजेपी के कुछ विधायकों ने खुली बगावत कर दी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा सरकार के खिलाफ बीजेपी विधायकों ने बगावत कर दी है। कई विधायकों ने सीएम येदियुरप्पा के खिलाफ हमला बोला है। दरअसल जोड़-तोड़ से बनी येदियुरप्पा मंत्रिमंडल का बुधवार को विस्तार किया गया। जिसको लेकर बीजेपी विधायकों ने बवाल कर दिया है। पार्टी के विधायक बसनगौड़ा यतनाल ने मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि येदियुरप्पा को राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए। जो भी ब्लैकमेल करता है या पैसा देता है, उसे मंत्री बना दिया जाता है। इसके लिए कोटा है। बसनगौड़ा यतनाल ने कहा कि एक सीडी कोटा है और एक सीडी प्लस पैसा कोटा है।

Published: 13 Jan 2021, 5:02 PM IST

बीजेपी विधायक बसनगौड़ा यतनाल ने सीएम येदियुरप्पा के खिलाफ जमकर हमला बोला। उन्होंने यहां तक कह दिया कि मुख्यमंत्री को सीडी के जरिए ब्लैकमेल किया गया है। अब तक आधा दर्जन से ज्यादा विधायकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एक और विधायक कालाकप्पा बंदी ने भी कैबिनेट विस्तार पर नाखुशी जताई है। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी का वफादार सिपाही हूं। मैं मंत्रिमंडल विस्तार से खुश नहीं हूं। इस पर ध्यान देने की जरूरत है।

Published: 13 Jan 2021, 5:02 PM IST

आजतक के मुताबिक, अभी तक इन विधायकों ने कैबिनेट विस्तार पर सीएम येदियुरप्पा के खिलाफ खोला मोर्चा।

- सुनील कुमार
- सतीश रेड्डी
- रेणुकाचार्य
- एमएलसी विश्वनाथ
- कालाकप्पा बंदी
- अभय पाटिल
- अरविंद बेलाड

Published: 13 Jan 2021, 5:02 PM IST

बता दें कि आज (बुधवार) कर्नाटक में कैबिनेट का विस्तार किया गया। मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा मंत्रिमंडल में सात नए विधायकों को मंत्री बनाया गया है। जिसमें चार बार के विधायक मुरुगेश निरानी और सुलिया विधानसभा से छह बार के विधायक एस. अंगारा भी शामिल हैं। राज्यपाल ने उमेश कट्टी, अरविंद लिम्बावली, एम.टी.बी. नागराज, आर. शंकर, सी.पी. योगेश्वरा, मुरुगेश निरानी और एस. अंगारा को राजभवन में गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Published: 13 Jan 2021, 5:02 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 13 Jan 2021, 5:02 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: कांग्रेस ने ओडिशा की 2 लोकसभा और विधानसभा की 8 सीट के लिए उम्मीदवार का ऐलान किया, देखें पूरी लिस्ट

  • ,
  • तारक मेहता... में सोढ़ी बन चुके गुरुचरण सिंह आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे, साथी कलाकारों ने ठीक होने की जताई उम्मीद

  • ,
  • BSP नेता आकाश आनंद ने आतंकवादियों से की BJP सरकार की तुलना, आचार संहिता समेत कई धाराओं में केस दर्ज

  • ,
  • बरनाला में किसानों और बेरोजगारों का जोरदार प्रदर्शन, वादे पूरे नहीं होने पर पूरे पंजाब में AAP के विरोध का ऐलान

  • ,
  • ओडिशा में BJP-BJD पर बरसे राहुल गांधी, बोले- मोदी-पटनायक में मिलीभगत, दोनों कुछ कॉर्पोरेट्स को पहुंचा रहे लाभ