राजनीति

लोकसभा चुनाव 2024: राजनीति की अंतिम पारी में हार का सिलसिला तोड़ पाएंगे मांझी?

वैसे, मांझी इससे पहले भी लोकसभा चुनाव में भाग्य आजमा चुके हैं, लेकिन उनके लोकसभा पहुंचने की हसरत अब तक पूरी नहीं हुई है। एक बार फिर वह संसद के लिए भाग्य आजमाने उतरे हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक जीतन राम मांझी गुरुवार को गया से एनडीए प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरकर चुनावी समर में कूद गए। उनका मुख्य मुकाबला महागठबंधन के प्रत्याशी आरजेडी के नेता और बिहार के पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत से माना जा रहा है।

वैसे, मांझी इससे पहले भी लोकसभा चुनाव में भाग्य आजमा चुके हैं, लेकिन उनके लोकसभा पहुंचने की हसरत अब तक पूरी नहीं हुई है। एक बार फिर वह संसद के लिए भाग्य आजमाने उतरे हैं।

वैसे, देखा जाए तो 'मोक्ष की धरती' बिहार के गया संसदीय क्षेत्र में पिछले पांच चुनावों से किसी न किसी दल के 'मांझी' ही चुनावी नाव पार करते रहे हैं।

वर्ष 2019 के चुनाव में यहां से जेडीयू के विजय मांझी विजय हुए थे तो 2009 और 2014 के चुनाव में बीजेपी के हरि मांझी ने विजय का परचम लहराया था। उससे पहले 2004 में इस क्षेत्र से आरजेडी के राजेश कुमार मांझी ने जीत का सेहरा पहना था जबकि 1999 में बीजेपी के रामजी मांझी इस क्षेत्र से लोकसभा पहुंचे थे।

लेकिन, जीतन राम मांझी के लिए लोकसभा चुनाव का अनुभव अब तक सुखद नहीं रहा है।

जीतन राम मांझी ने गया से वर्ष 1991 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। वर्ष 2014 में उन्होंने एकबार फिर लोकसभा जाने का सपना संजोए जेडीयू के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।

मांझी ने इसके बावजूद संसद जाने का सपना नहीं छोड़ा और 2019 में बतौर महागठबंधन के प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरे। इस बार भी उन्हें सफ़लता नहीं मिल सकी।

माना जाता है कि मांझी अब राजनीति की अंतिम पारी खेल रहे हैं और इस बार वे बतौर एनडीए प्रत्याशी चुनावी अखाड़े में उतरे हैं। ऐसे में अब देखने वाली बात होगी कि गया के मतदाता मांझी का लोकसभा जाने का सपना पूरा करते है या नहीं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • झारखंडः हेमंत सोरेन ने JSSC-CGL समेत TDPL से हुई सभी परीक्षाओं को किया रद्द, 2014 से होगी जांच, छात्रों में जश्न

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: झारखंड में बड़ा फैसला, हेमंत सोरेन कैबिनेट ने TDPL द्वारा आयोजित JSSC-CGL परीक्षा की रद्द, होगी जांच!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: अमेरिका-ईरान ज्ञापन समझौते की 60 दिनों की डेडलाइन खत्म और इंडोनेशिया में भूकंप से 68 लोगों की मौत

  • ,
  • सुप्रिया श्रीनेत ने बीजेपी की नई सोशल मीडिया टीम को दी चुनौती, कहा- बधाई, लेकिन हारने के लिए तैयार रहें

  • ,
  • उज्जैन: महाकाल मंदिर में नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, बैरिकेड्स टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति, कई घायल