राजनीति

लोकसभा चुनावः महबूबा मुफ्ती अनंतनाग-रजौरी सीट से ठोकेंगी ताल, गुलाम नबी आजाद से होगा मुकाबला

पीडीपी संसदीय समिति के अध्यक्ष सरताज मदनी ने रविवार को बताया कि महबूबा मुफ्ती अनंतनाग-राजौरी सीट लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। पीडीपी यूथ विंग के अध्यक्ष वहीद पारा श्रीनगर से और पूर्व राज्यसभा सदस्य फैयाज मीर बारामूला निर्वाचन क्षेत्र से पीडीपी के उम्मीदवार होंगे।

महबूबा मुफ्ती अनंतनाग-रजौरी सीट से लड़ेंगी चुनाव, आजाद से होगा मुकाबला
महबूबा मुफ्ती अनंतनाग-रजौरी सीट से लड़ेंगी चुनाव, आजाद से होगा मुकाबला फोटोः सोशल मीडिया

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती अनंतनाग-राजौरी निर्वाचन क्षेत्र से आगामी लोकसभा चुनाव में ताल ठोकेंगी। महबूबा मुफ्ती का मुकाबला नेशनल कॉन्फ्रेंस के मियां अल्ताफ अहमद और डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के गुलाम नबी आजाद से होगा।

पीडीपी संसदीय समिति के अध्यक्ष सरताज मदनी ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि महबूबा मुफ्ती अनंतनाग-राजौरी निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। पीडीपी यूथ विंग के अध्यक्ष वहीद पारा श्रीनगर से और पूर्व राज्यसभा सदस्य फैयाज मीर बारामूला निर्वाचन क्षेत्र से पीडीपी के उम्मीदवार होंगे।

वहीं पीडीपी ने जम्मू लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन देने का फैसला किया है। वहीं, बीजेपी ने अभी तक घाटी की तीन लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कि घाटी में भारी विरोध के चलते बीजेपी को अब तक कोई मजबूत उम्मीदवार नहीं मिल रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी ने 'दिशा' की बैठक में उठाया खराब सड़कों का मुद्दा, मांगा अधिकारियों से जवाब

  • ,
  • छात्रा पर NSA का मामलाः यूपी सरकार हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में देगी चुनौती, कोर्ट ने रद्द कर दिया था

  • ,
  • बिहार: 'राशन विक्रेता संगठित भ्रष्टाचार, रिकॉर्ड महंगाई और सरकार की उदासीनता से परेशान', तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का हाहाकार: 14 जिलों के 40 लाख से अधिक लोग प्रभावित, बारिश के कारण नदियां और बरसाती नाले उफान पर

  • ,
  • सत्य निकेतन हादसा: हॉस्टल सुविधा और सुरक्षा पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, केंद्र, DU और दिल्ली सरकार से जवाब तलब