राजनीति

मध्य प्रदेशः शिवराज सिंह चौहान ने खुद को सीएम की रेस से बाहर बताया, कहा- दौड़ में न पहले था, न अब हूं

शिवराज सिंह चौहान ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि वह मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल नहीं हैं। साथ ही उन्होंने कहा है कि मैं सिर्फ पार्टी कार्यकर्ता हूं और पार्टी जो भी पद या जिम्मेदारी देगी, मैं उसे निभाऊंगा। उनके इस बयान ने सियासी तौर पर हलचल मचा दी है।

शिवराज सिंह चौहान ने खुद को सीएम की रेस से बाहर बताया
शिवराज सिंह चौहान ने खुद को सीएम की रेस से बाहर बताया फोटोः वीडियोग्रैब

मध्य प्रदेश चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत के साथ ही मुख्यमंत्री पद को लेकर अंदरखाने दावेदारी भी तेज हो गई है। इन सारी हलचलों के बीच मौजूदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वह मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल नहीं हैं। शिवराज सिंह ने कहा कि वह सीएम की रेस मे न पहले कभी थे और न अब हैं।

Published: undefined

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक वीडियो जारी करते हुए साफ किया है कि वह मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल नहीं हैं। उनके इस बयान ने सियासी तौर पर हलचल मचा दी है। उन्होंने अपने वीडियो में कहा है कि मैं सीएम की रेस में नहीं हूं, मैं न पहले सीएम पद का दावेदार था, न अब हूं। मैं सिर्फ पार्टी कार्यकर्ता हूं और पार्टी जो भी पद या जिम्मेदारी देगी, मैं उसे निभाऊंगा।

Published: undefined

इस वीडियो में शिवराज सिंह चौहान ने अपना नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया और कहा है कि जो भी काम दिया जाएगा उसे अच्छी तरह से किया जाएगा। राज्य की विधानसभा चुनाव में 230 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी 163 सीटों पर जीती है और कांग्रेस 66 सीटों पर सिमट गई है।

Published: undefined

इतना ही नहीं तीसरे दल के तौर पर सिर्फ एक सीट आदिवासियों से जुड़े संगठन को मिली है। मुख्यमंत्री चौहान बुधवार को छिंदवाड़ा जाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली नहीं जाऊंगा, मैं छिंदवाड़ा जा रहा हूं। वहां हम सातों विधानसभा की सीटें नहीं जीत पाए हैं। मेरा संकल्प है कि लोकसभा की 29 की 29 सीटें बीजेपी जीते और नरेंद्र मोदी हमारे प्रधानमंत्री बनें।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...