राजनीति

मोदी बंगाल से चुनाव लड़े तो उनकी हालत नोटबंदी जैसी होगी, जनता सजा देगी: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल से चुनाव लड़े तो उनकी हालत नोटबंदी जैसी हो जाएगी और जनता उन्हें सजा देगी।

फोटो : आईएएनएस
फोटो : आईएएनएस 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुधवार को चुनौती दी कि यदि उनमें हिम्मत हो तो 2019 के चुनाव में बंगाल से चाहे जितनी सीटों से लड़कर दिखाएं। ममता ने कहा कि मोदी नोटबंदी के कदम की तरह यहां फेल हो जाएंगे।

मोदी के बंगाल से लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना पर संवाददाताओं के एक खास सवाल के जवाब में बनर्जी ने कहा, "कोई भी व्यक्ति किसी भी सीट से चुनाव लड़ सकता है। यह एक लोकतांत्रिक अधिकार है। मैं भी वाराणसी से लड़ सकती हूं। लेकिन यदि वह बंगाल से लड़ते हैं तो उनकी स्थिति नोटबंदी जैसी होगी। वह जनता की अदालत में दंडित किए जाएंगे।"

उन्होंने कहा, "मैं समझती हूं कि देश को उन्होंने जो नुकसान पहुंचाया है, उसके लिए उन्हें लोगों को जवाब देना होगा। वह लड़ें, हमें बहुत खुशी होगी। यदि वह एक सीट से आश्वस्त नहीं हैं, तो सभी 42 सीटों पर लड़ें।" पश्चिम बंगाल में 42 लोकसभा सीटें हैं।

तृणमूल अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव भाजपा के ताबूत की अंतिम कील होगी। उन्होंने दावा किया, "उन्होंने कहा कि बंगाल के मतदान केंद्र अत्यंत संवेदनशील हैं। वे लड़ें और अपनी राजनीतिक सेना लेकर आएं -आरएसएस, बजरंग दल..वे बंगाल आएं और यहां के भोजन और संस्कृति का आनंद लें। जनता उन्हें बाय-बाय कहेगी।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?