
राष्ट्रपति चुनाव की घोषणा के बाद से ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उम्मीदवारी को लेकर चर्चा जोरों पर है। इस बीच, मुख्यमंत्री ने सोमवार को खुद साफ कर दिया कि इसकी न इच्छा है न ही हमलोगों की दिलचस्पी है।
Published: 13 Jun 2022, 5:45 PM IST
पटना में पत्रकारों द्वारा राष्ट्रपति चुनाव को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तो कोई बात ही नहीं शुरू हुई है। जब बातचीत, चर्चा होगी तभी सामने आएगा। अभी तो किसी चीज को लेकर बात नहीं हुई है। कौन प्रत्याशी होंगे।
Published: 13 Jun 2022, 5:45 PM IST
नीतीश कुमार से जब पूछा गया कि आपके मंत्रिमंडल के सदस्य ही आपको उम्मीदवार बता रहे, तब उन्होंने कहा कि इसमें मेरी इच्छा नहीं। कौन क्या बोलता रहता है। कुछ महीने पहले भी बात हुई थी, तब भी मैंने मना कर दिया था।
उन्होंने कहा कि कभी कोई चला देता कभी कोई छाप देता है। हमलोगों को इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है।
Published: 13 Jun 2022, 5:45 PM IST
इस क्रम में नीतीश कुमार ने कहा कि अभी हम एनडीए में हैं, राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अभी तो कोई चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पिछले राष्ट्रपति चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि तब हम जिस गठबंधन में शामिल थे, उसकी लाइन से अलग जाकर दूसरे उम्मीदवार को वोट किया था। हमने तब उसे वोट दिया था जो हमें पसंद आया।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: 13 Jun 2022, 5:45 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 13 Jun 2022, 5:45 PM IST