राजनीति

प्रमोद सावंत को फिर मिली गोवा की कमान, BJP विधायक दल की बैठक में चुने गए नेता

कई दिनों के इंतजार के बाद आखिरकार बीजेपी ने गोवा के नए मुख्यमंत्री का भी ऐलान कर दिया है। पार्टी ने वर्तमान सीएम प्रमोद सावंत को ही फिर से मुख्यमंत्री की कमान सौंपने का ऐलान किया है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

कई दिनों के इंतजार के बाद आखिरकार बीजेपी ने गोवा के नए मुख्यमंत्री का भी ऐलान कर दिया है। पार्टी ने वर्तमान सीएम प्रमोद सावंत को ही फिर से मुख्यमंत्री की कमान सौंपने का ऐलान किया है। आज हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया। बैठक के दौरान विश्वजीत राणे ने प्रमोद सावंत का नाम विधानमंडल दल के लिए प्रस्तावित किया। जिसका सभी ने समर्थन किया। सीएम चुने जाने के बाद प्रमोद सावंत ने कहा कि मैं राज्य में बुनियादी ढांचे और मानव विकास के लिए काम करूंगा। गोवा में प्रधानमंत्री मोदी के विजन को आगे बढ़ाया जाएगा। हम आज शाम गोवा के राज्यपाल पी. एस. श्रीधरन पिल्लई से मिलेंगे, जहां शपथ ग्रहण समारोह के बारे में निर्णय लिया जाएगा।

भाजपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड के एक दूत और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य में चुनाव संबंधी मामलों के प्रभारी देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी के 20 सदस्यीय विधायक दल की बैठक में सावंत की उम्मीदवारी का समर्थन किया गया है। तोमर ने भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में प्रमोद सावंत की नियुक्ति की औपचारिक घोषणा की।

भाजपा ने 40 विधानसभा सीटों में से 20 पर जीत दर्ज की है, जहां 14 फरवरी को मतदान हुआ था। हालांकि पार्टी के पास बहुमत से सिर्फ एक सीट कम है, लेकिन उसे तीन निर्दलीय विधायकों और दो सदस्यीय महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी से समर्थन के साथ पांच विधायकों के समर्थन में पत्र प्राप्त हुए हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • दतिया: BJP में टिकट न मिलने पर बवाल, नरोत्तम मिश्रा समर्थकों ने NH-44 किया जाम, पुलिस पर पथराव, SP-ASP समेत 8 जवान घायल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद