राजनीति

प्रशांत किशोर का नीतीश पर पलटवार, कहा- 30 साल के लालू-नीतीश के राज के बाद भी बिहार देश का सबसे गरीब राज्य

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नजदीकी रहे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने ठीक ही कहा है कि महत्व 'सत्य' का ही है और सत्य है कि बिहार आज देश का सबसे गरीब और पिछड़ा राज्य है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नजदीकी रहे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने ठीक ही कहा है कि महत्व 'सत्य' का ही है और सत्य है कि बिहार आज देश का सबसे गरीब और पिछड़ा राज्य है। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर नीतीश पर तंज कसते हुए लिखा, नीतीश जी ने ठीक कहा - महत्व सत्य का है और सत्य यह है कि 30 साल के लालू-नीतीश के राज के बाद भी बिहार आज देश का सबसे गरीब और पिछड़ा राज्य है।

Published: undefined

उन्होंने आगे लिखा कि बिहार को बदलने के लिए एक नयी सोच और प्रयास की जरूरत हैं और यह सिर्फ वहाँ के लोगों के सामूहिक प्रयास से ही सम्भव है।

Published: undefined

इससे पहले पीके के बिहार के पिछड़े को लेकर दिए गए बयान पर शुक्रवार को नीतीश कुमार ने कहा कि कौन क्या बोलता है उसका कोई महत्व नहीं है, महत्व सत्य का है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में क्या काम हुआ है, वह सभी जानते हैं।

Published: undefined

एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे मुख्यमंत्री से जब पत्रकारों ने पीके के बयान के संबंध में पूछा तब उन्होंने कहा कि कौन क्या बोलता है उसका कोई महत्व नहीं है, महत्व सत्य का है। उन्होंने पत्रकारों से ही कहा कि आप सब जानते हैं कि क्या हुआ है और क्या किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपसब लोग ही बता दीजिए कि क्या हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी के कहने और बोलने को महत्व नहीं देता हूं।

गौरतलब है कि गुरुवार को प्रशांत किशोर ने कहा था कि बिहार में 30 साल तक दो बड़े नेताओं के शासन करने के बावजूद राज्य पिछड़ा और गरीब है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined