
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश की जनता से हनुमान बनकर कमलनाथ की सरकार को वापस लाने का आह्वान किया है। प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार-अभियान के तहत आज इंदौर जिले के सांवेर और देवास जिले के खातेगांव में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाओं को संबोधित किया।
प्रियंका गांधी ने रामायण की याद दिलाते हुए कहा कि जब अत्याचार होता है और कुनीति का राज होता है तो हमें उसके खिलाफ लड़ना चाहिए। जिस तरह से अहिरावण ने भगवान राम और लक्ष्मण के साथ छल करने का काम किया था, उसी तरह आपके द्वारा बनाई गई 2018 में पूर्ण बहुमत की कांग्रेस सरकार को बीजेपी ने गिराने का काम किया और जनता से छल किया। कुछ बहुरूपियों ने छल कपट करके 2018 की आपकी कांग्रेस सरकार का अपहरण किया। अब जनता को हनुमान बनकर उसी कमलनाथ सरकार को वापस लाने का काम करना है।
Published: undefined
प्रियंका गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में बहनों को 1,500 की सम्मान राशि उनके सीधे खाते में देने का काम करेंगे, गेहूं के लिए 2,600 समर्थन मूल्य और धान के लिए 2,500 रुपये समर्थन मूल्य किसानों को देंगे। दलित, आदिवासी और ओबीसी वर्ग के लोगों के खाली पड़े बैकलॉग के पदों को भरने का काम जल्द से जल्द करेंगे। पढ़ो और पढ़ाओ योजना के जरिए हम स्कूली बच्चों को पहली क्लास से लेकर 12 वीं तक निशुल्क शिक्षा देने का काम करेंगे। पहली से आठवीं कक्षा के बच्चों को 500 रुपये, नवमी, दसवीं के बच्चों को 1000 रुपये, 11वीं से 12वीं के बच्चों को 1,500 रुपये महीने की स्कॉलरशिप दी जाएगी। सभी परिवारों को 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा और 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा देने वाले हैं।
Published: undefined
प्रियंका गांधी ने कहा कांग्रेस की सरकार आने पर अगर किसी लड़की का जन्म होता है तो उसके जन्म से उसके विवाह तक के लिए ढाई लाख रुपए दिए जाएंगे। बेटी की जब शादी करेंगे तो सरकार के द्वारा 1 लाख 1 हजार की राशि दी जाएगी। 100 यूनिट बिजली बिल माफ और 200 यूनिट बिजली बिल हाफ होगा। कर्मचारियों की पुरानी पेंशन मध्य प्रदेश में लागू करेंगे, 5 हॉर्स पावर की सिंचाई की बिजली किसानों को मुफ्त दी जाएगी। प्रदेश में जाति जनगणना कराएंगे। दो लाख सरकारी पद जो प्रदेश में खाली पड़े हैं उनको जल्द से जल्द भरने का काम किया जाएगा, प्रतियोगी परीक्षाओं के शुल्क में 100 प्रतिशत छूट होगी।
Published: undefined
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि जनता ने 2018 में कमलनाथ की सरकार बनाई थी और तब उन्होंने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ करने का काम किया था और इस बार सरकार बनने पर हम फिर से यह काम करने वाले हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि कोविड के समय पर मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट बेंगलुरु के रिसोर्ट में सरकार की खरीद फरोख्त करने में व्यस्त थे। जब कमलनाथ युद्ध छेड़ने का काम कर रहे थे तब तुलसी सिलावट चुनी हुई सरकार में मिलावट करने का काम कर रहे थे।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined