राजनीति

पंजाब चुनावः कांग्रेस ने जारी की 30 स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट, सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह भी करेंगे प्रचार

कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को यह सूची जारी कर स्टार प्रचारकों की जानकारी दी। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी 6 फरवरी को पंजाब के दौरे पर रहेंगें। पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होगा और 10 मार्च को नतीजे आएंगे।

फाइल फोटोः सोशल मीडिया
फाइल फोटोः सोशल मीडिया 

कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 30 स्टार प्रचारकों की सूची शुक्रवार को जारी कर दी है। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, हरीश चौधरी के साथ पंजाब सीएम चरणजीत चन्नी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के नाम शमिल हैं।

कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को यह सूची जारी कर स्टार प्रचारकों की जानकारी दी। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, उत्तर प्रदेश प्रभारी और महासचिव प्रियंका गांधी, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश चौधरी, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को इस लिस्ट में शमिल किया गया है।

इसी तरह महासचिव अंबिका सोनी, लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सुनील जाखड़, प्रताप सिंह बाजवा, राजस्थान प्रभारी अजय माकन, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा, राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा, कुमारी शैलजा, महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, सचिन पायलट भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

इनके अलावा लिस्ट में राजीव शुक्ला, रवनीत सिंह बिट्टू, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, रंजीत रंजन, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास, पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, अमरिंदर सिंह राजा बराड़, अमृता धवन, रमिन्दर अवला, तजेंदर सिंह बिट्टू को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। खास बात यह है कि इसमें पार्टी की ओर से टिकट गंवाने वाले रमिंदर आवला का नाम भी शामिल है।

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 6 फरवरी को पंजाब के दौरे पर रहेंगें। उम्मीद लगाई जा रही है कि इस दौरान राहुल गांघी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा कर सकते हैं। पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा के चुनाव के लिए मतदान होगा और 10 मार्च को नतीजे आएंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नगर निकाय चुनाव, जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत में कुछ मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के निर्देश

  • ,
  • मुंबई मार्च से पहले भावुक हुए मनोज जरांगे पाटिल, बोले- यह मेरी आखिरी मुलाकात हो सकती है, लड़ाई रुकनी नहीं चाहिए

  • ,
  • दुबई भागने की फिराक में था गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी, धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

  • ,
  • SIR IN DELHI: मैं घर पर नहीं हूं तो मेरा वोट कट जाएगा, कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव का सीधा सवाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने एआई रेगुलेशन को किया नामंजूर और पाक की मोस्ट वांटेड लिस्ट में मसूद अजहर पर ₹70 लाख का इनाम