राजनीति

बीजेपी में टिकट को लेकर बगावत, साक्षी महाराज की धमकी, कहा- टिकट नहीं मिला तो पार्टी को भुगतना पड़ेगा अंजाम

उन्‍नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा है। बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय को पत्र लिखकर चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मुझे यहां से टिकट नहीं मिला तो पार्टी को इसके परिणाम भुगतने होंगे।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही यूपी में बीजेपी की मुश्किलें भी बढ़ने लगी है। बीजेपी में टिकट को लेकर खींचतान इस कदर बढ़ने लगी है कि उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने टिकट काटे जाने पर पार्टी को अंजाम भुगतने तक की धमकी दी है।

साक्षी महाराज ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्रनाथ पांडेय को पत्र लिखकर कहा है कि अगर उन्हें 2019 के चुनाव में टिकट नहीं दिया गया तो पार्टी को हार के रूप में परिणाम भुगतना पड़ेगा। इतना ही नहीं पत्र में उन्होंने इशारों-इशारों में पार्टी पर ओबीसी की उपेक्षा का भी आरोप लगया है। उन्होंने कहा कि उन्हें छोड़कर क्षेत्र में कोई भी पार्टी का ओबीसी प्रतिनिधत्व नहीं करता है और पार्टी पर ओबीसी की उपेक्षा का भी आरोप लगता है। इशारों-इशारों में कहा कि अगर पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो पार्टी पर ओबीसी की उपेक्षा का जो आरोप हमेशा लगता है वह सही साबित हो जाएगा।

पत्र में बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने जातीय समीकरण का पूरा हवाला दिया है। उन्होंने लिखा है कि संसदीय क्षेत्र में लोधी, कहार, निषाद, कश्यप, मल्लाह के पांच लाख वोट हैं, अन्य पिछड़ा वर्ग के पांच लाख वोटर हैं। ब्राह्मण के एक लाख नब्बे हजार, क्षत्रीय के एक लाख पचास हजार, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छह लाख पचास हजार, मुस्लिम वोटर एक लाख बीस हजार और अन्य सवर्ण वोटर पचास हजार हैं। ऐसे में उनका सीट कटना पार्टी के लिए नुकसान साबित हो सकता है।

बता दें कि चुनाव आयोग ने लोकसभा और चार राज्यों (आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम) में विधानसभा के चुनाव का कार्यक्रम 10 मार्च को घोषित कर दिया है। इस कार्यक्रम के तहत 11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरणों में मतदान होगा। मतदान के बाद 23 मई को मतगणना होगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!