राजनीति

यूपी चुनावः पहले चरण की वोटिंग से पहले BJP को झटका देने वाले विधायक पर केस दर्ज, कल ही पार्टी से दिया था इस्तीफा

सुरेंद्र सिंह सहित 1,000 से अधिक लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 (लोक सेवक द्वारा आदेश की अवज्ञा), 341 (गलत संयम) और महामारी अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कहा कि सिंह समेत सात लोगों के नाम प्राथमिकी में हैं, अन्य अज्ञात हैं।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से कुछ घंटे पहले बुधवार को बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने वाले बलिया के बैरिया से मौजूदा विधायक सुरेंद्र सिंह पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने, कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने और यातायात बाधित करने समेत कई आरोपों में केस दर्ज किया गया है।

Published: undefined

बैरिया से मौजूदा विधायक सुरेंद्र सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट से वंचित होने के बाद बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने के बाद वे अपने समर्थकों के साथ बैरिया पहुंचे और बुधवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र में बैठक की। इस दौरान देवराज ब्रह्म से बैरिया क्रॉसिंग की ओर जाने वाले एनएच-31 पर उनके समर्थकों के जमा होने के कारण जाम लग गया।

Published: undefined

इसके कुछ घंटों बाद ही सुरेंद्र सिंह सहित 1,000 से अधिक लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा), 341 (गलत संयम) और महामारी रोग अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीएसपी अशोक मिश्रा ने कहा कि सिंह समेत सात लोगों के नाम प्राथमिकी में हैं, जबकि अन्य अज्ञात हैं।

Published: undefined

सुरेंद्र सिंह पर आदर्श आचार संहिता, कोविड प्रोटोकॉल और निषेधात्मक आदेशों का उल्लंघन करने और यातायात को प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया गया है। खास बात ये है कि चुनाव के दौरान कई बीजेपी नेताओं पर इन नियमों और कानूनों के उल्लंघन के आऱोप लगते रहे हैं, लेकिन अब तक केस दर्ज होना तो दूर, उन्हें नोटिस तक नहीं भेजा गया है। लेकिन सुरेंद्र सिंह के बीजेपी से इस्तीफा देते ही उन पर केस लाद दिए गए।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • मौसम अपडेट: दिल्ली, यूपी, बिहार और महाराष्ट्र समेत 15 राज्यों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट, आंधी-बारिश की चेतावनी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसा, हरिद्वार से इंदौर जा रही बस में लगी आग, 8 श्रद्धालुओं की मौत, पांच जिंदा जले

  • ,
  • पाकिस्तान पर अफगानिस्तान का पलटवार! बलूचिस्तान-खैबर पख्तूनख्वा में एयरस्ट्राइक और ड्रोन हमलों का दावा

  • ,
  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक से टक्कर के बाद हरिद्वार से इंदौर जा रही बस में लगी आग, 8 यात्रियों की मौत

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक छह जुलाई को होने की संभावना, भविष्य की रणनीति पर होगा विचार